न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

अगर आप कोई ऐसा ही विकल्प देख रहे हैं जो बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद हो, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं कॉर्न पराठा बनाने की रेसिपी। कॉर्न फाइबर से भरपूर होता है जो हमारे डाइजेशन को बेहतर करने में मददगार होता है। सिर्फ 15 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाता हैं। बॉइल्ड कॉर्न से लेकर कॉर्न चाट, कॉर्न पको़ड़े तो आपने कई बार खाएं होंगे, अब लीजिए कॉर्न पराठा का स्वाद।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 4:37:16

सुबह ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

ब्रेकफास्ट के दौरान आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करें। अगर आप कोई ऐसा ही विकल्प देख रहे हैं जो बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद हो, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं कॉर्न पराठा बनाने की रेसिपी। कॉर्न फाइबर से भरपूर होता है जो हमारे डाइजेशन को बेहतर करने में मददगार होता है। सिर्फ 15 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाता हैं। बॉइल्ड कॉर्न से लेकर कॉर्न चाट, कॉर्न पको़ड़े तो आपने कई बार खाएं होंगे, अब लीजिए कॉर्न पराठा का स्वाद। ब्रेकफास्ट के तौर पर कॉर्न पराठा बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

उबले कॉर्न - 1 कप
आटा - 1 कप
प्याज - 1
बेसन - 2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च पेस्ट - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2-3 टेबलस्पून
तेल - जरुरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

corn paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

कॉर्न पराठा बनाने के लिए सबसे पहले भुट्टे को लेकर उबाल लें और उसके दानें एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब प्याज को बारीक काट लें। एक थाली में आटा डालकर उसमें थोड़ा सा नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पराठे का आटा गूंथ लें। अब एक कड़ाही में थो़ड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और बेसन डालकर भूनें।

कुछ देर तक इन्हें भूनने के बाद इसमें बारीक कटी प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं। जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाएं तो उसमें दरदरे पिसे कॉर्न, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया पत्ती और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें और ढककर 4-5 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। पराठे के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है।

अब एक नॉनस्टिक पैन/कड़ाही लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला लें। इस बीच आटे की लोइयां बना लें और एक लोई को लेकर उसे बेल लें। इसके बाद उसके बीच में तैयार स्टफिंग का मसाला रखें और चारों ओर से बंद कर दबाकर गोलाकार या तिकोना बेल लें। इसके बाद पराठे को तवे पर डालकर दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें। नाश्ते के लिए टेस्टी एंड हेल्दी कॉर्न पराठे बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम