न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

भुट्टे अर्थात कॉर्न फाइबर से भरपूर होते है। आप नाश्ते में कॉर्न पराठा ट्राई कर सकते हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी देने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 9:21:47

ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत #Recipe

मानसून का सीजन जारी है जहां सुबह ब्रेकफास्ट में गर्मागर्म कुछ खाने को मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता हैं। ऐसे में नाश्ते में भुट्टे से जुड़े व्यंजन स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं। भुट्टे अर्थात कॉर्न फाइबर से भरपूर होते है। आप नाश्ते में कॉर्न पराठा ट्राई कर सकते हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी देने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं कॉर्न पराठा बनाने की इस Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

उबले कॉर्न - 1 कप
आटा - 1 कप
प्याज - 1
बेसन - 2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च पेस्ट - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2-3 टेबलस्पून
तेल - जरुरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

corn paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

कॉर्न पराठा बनाने के लिए सबसे पहले भुट्टे को लेकर उबाल लें और उसके दानें एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब प्याज को बारीक काट लें। एक थाली में आटा डालकर उसमें थोड़ा सा नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पराठे का आटा गूंथ लें। अब एक कड़ाही में थो़ड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और बेसन डालकर भूनें।

कुछ देर तक इन्हें भूनने के बाद इसमें बारीक कटी प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं। जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाएं तो उसमें दरदरे पिसे कॉर्न, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया पत्ती और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें और ढककर 4-5 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। पराठे के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है।

अब एक नॉनस्टिक पैन/कड़ाही लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला लें। इस बीच आटे की लोइयां बना लें और एक लोई को लेकर उसे बेल लें। इसके बाद उसके बीच में तैयार स्टफिंग का मसाला रखें और चारों ओर से बंद कर दबाकर गोलाकार या तिकोना बेल लें। इसके बाद पराठे को तवे पर डालकर दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें। नाश्ते के लिए टेस्टी एंड हेल्दी कॉर्न पराठे बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान