न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपने कभी लिया हैं कोकोनट पनीर का स्वाद, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

आप पनीर का अलग अंदाज में स्वाद लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कोकोनट पनीर बनाने की रेसिपी। कोकोनट पनीर बनाने के लिए पनीर के साथ ही नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Sep 2022 7:41:21

क्या आपने कभी लिया हैं कोकोनट पनीर का स्वाद, चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

पनीर ऐसा व्यंजन हैं जिससे आप स्नैक्स भी बना सकते हैं और सब्जी भी। आप पनीर का अलग अंदाज में स्वाद लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कोकोनट पनीर बनाने की रेसिपी। कोकोनट पनीर बनाने के लिए पनीर के साथ ही नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता हैं। कोकोनट पनीर आपको होटल या रेस्तरां जैसा स्वाद देगी जिसे लंच या डिनर कभी भी खाया जा सकता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 250 ग्राम
ताजा क्रीम - 1/2 कप
नारियल कद्दूकस - 5 टेबलस्पून
टमाटर - 2-3
प्याज - 2
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
पनीर मसाला - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 3-4
तेजपत्ता - 2
लौंग - 2-3
इलायची - 2-3
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

coconut paneer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

कोकोनट पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लेकर उसके चौकोर टुकड़े कर लें। इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें पनीर डालकर थोड़ा सा तलें और फिर निकाल लें। ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा नहीं तलना है वरना पनीर कड़क हो जाएगा जो सब्जी का स्वाद कम कर सकता है।

अब कड़ाही के बचे तेल में जीरा, तेजपत्ता डालकर भूनें। कुछ सेकंड भूनने के बाद इसमें लौंग और इलायची डाल दें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मसालों को 1 मिनट तक और भूनें। इसके बाद मसाले में बारीक कटा प्याज डालें और तब तक फ्राई करें जब तक कि प्याज नरम न हो जाए। इसके बाद टमाटर डालकर पकाएं। जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें हल्दी, पनीर मसाला और गरम मसाला मिक्स कर कुछ देर और भूनें।

जब ग्रेवी में से खुशबू आना शुरू हो जाए तो इसमें कद्दूकस नारियल और लल मिर्च पाउडर डाल दें और फिर 2-3 मिनट तक और भूनने के बाद क्रीम डालें और सभी को मिक्स कर लें। इसके बाद आखिर में फ्राइड पनीर डालें और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर सब्जी को पकने दें। जब सब्जी में उबाल आ जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर कोकोनट पनीर की सब्जी बनकर तैयार है। इसे ऊपर से कद्दूकस नारियल से गार्निश कर रोटी, पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम