सभी को चटपटा स्नैक्स मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता हैं। अब यह स्नैक्स कुछ अलग हो तो। आज इस कड़ी में हम फिश पसंद करने वाले लोगों के लिए स्नैक्स के तौर पर चिली गार्लिक फिश बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे बनाना बहुत आसान हैं और मिनटों में तैयार किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 3 टेबल स्पून ताहिनी पेस्ट
- 2 टेबल स्पून लहसुन (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 टी स्पून हरी मिर्च (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 टी स्पून चिली फ्लेक्स
- 30 ml सूरजमुखी तेल
- 1 टी स्पून सेलेरी (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1/2 टी स्पून दगड फूल
- स्वादानुसार नमक
![चिली गार्लिक फिश बनेगा बेहतरीन स्नैक्स, मिनटों में घर पर ही होगा तैयार #Recipe chilli garlic fish recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1 टी स्पून तिल
- 2 टी स्पून अनार का पाउडर
- 500 ग्राम बोनलेस बासा मछली
बनाने की विधि
- सबसे पहले बासा मछली की हड्डियां निकाल लें।
- मछली को रेक्टेंगुलर शेप में एक इंच मोटा और तीन इंच लंबाई में काटकर एक तरफ रख दें।
- एक मिक्सिंग बाउल में ताहिनी और तेल को अच्छी तरह मिला लें।
- इसमें लहसुन, चिली फलेक्स, ग्रीन चिली, सेलेरी और नमक डालें।
- दगल फूल और अनार के पाउडर को फूलने तक मिक्स करें।
- इसमें फिश को मैरीनेट करें और इसे 2 घंटे के लिए रेफिजेरेटर में रख दें।
- इसके बाद स्क्यूअर में लगाएं और ग्रिल करें या फिर हॉट ग्रिल करें, फिश को अंदर तक पकने दें।
- इसके बाद चिली गार्लिक फिश को गर्मागर्म सर्व करें।