न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को बहुत पसंद आएगा चिली चीज़ नूडल्स, मिनटों में बनकर होगा तैयार #Recipe

आज हम लेकर आए हैं आपके लिए चिली चीज़ नूडल्स बनाने की रेसिपी जिसे मिनटों में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। बच्चे हो या बड़े सभी को इसका स्वाद पसंद आता हैं। इसका चटपटा स्वाद आपको बार-बार खाने पर मजबूर कर देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 6:58:03

बच्चों को बहुत पसंद आएगा चिली चीज़ नूडल्स, मिनटों में बनकर होगा तैयार #Recipe

नूडल्स का स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता हैं और स्ट्रीट फूड के तौर पर इसे बहुत पसंद किया जाता हैं। इसे आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आपके लिए चिली चीज़ नूडल्स बनाने की रेसिपी जिसे मिनटों में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। बच्चे हो या बड़े सभी को इसका स्वाद पसंद आता हैं। इसका चटपटा स्वाद आपको बार-बार खाने पर मजबूर कर देगा। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

नूडल्स (पतला) - 1 पैकेट
फूलगोभी - 1 कप
प्याज - 1
शिमला मिर्च कटी - 1
गाजर - 2
लहसुन कलियां - 5-6
चीज़ - 50 ग्राम
लाल मिर्च सूखी - 2-3
विनेगर - 2 टी स्पून
तेल - जरुरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

chili cheese noodles recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

स्वाद से भरपूर चिली चीज़ नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों (फूलगोभी, गाजर, शिमला मिर्च) को अच्छी तरह से धोएं और फिर उनके बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद लहसुन की कली को भी बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें नूडल्स डालें और ऊपर से थोड़ा पानी और नमक डालकर करछी से मिलाएं और फिर ढककर 5 मिनट तक पकाएं।

नूडल्स को 5 मिनट तक पकाने के बाद उन्हें कड़ाही में से निकालें और फिर सादे साफ पानी से धो लें और अलग रख दें। अब सूखी लाल मिर्च और लहसुन की कलियों को मिक्सर की मदद से पीसकर उनका पेस्ट तैयार कर लें और एक छोटी बाउल में निकालकर रख दें। अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर नूडल्स को फ्राई कर लें और फिर उन्हें निकाल लें। इसके बाद उसी तेल में कटी सब्जियों को डालकर फ्राई कर लें और निकाल लें।

अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालकर उसमें लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। जब पेस्ट अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें नूडल्स, फ्राइड सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद चीज़ को लेकर आधा चीज कद्दूकस कर इसमें डालें और आधे चीज के छोटे-छोटे टुकड़े कर मिलाएं। इसके बाद विनेगर और स्वादानुसार नमक डालकर कुछ देर तक पकने दें फिर गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट चिली चीज़ नूडल्स बनकर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम