न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लजीज स्वाद की चाहत को पूरा करेगा इस तरह बनाया गया चिकन टिक्का मसाला #Recipe

आज हम आपके लिए चिकन टिक्का मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आपके लजीज स्वाद की चाहत को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 08:33:36

लजीज स्वाद की चाहत को पूरा करेगा इस तरह बनाया गया चिकन टिक्का मसाला #Recipe

सर्दियों के मौसम में नॉनवेज के शौक़ीन लोग चिकन का स्वाद लेना जरूर पसंद करते हैं, खासतौर से वीकेंड के मौके पर डिनर में। ऐसे में आज हम आपके लिए चिकन टिक्का मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आपके लजीज स्वाद की चाहत को पूरा करने में मदद मिलेगी। गाढ़ी ग्रेवी में तैयार होने वाली टेस्टी क्रीमी इस चिकन को बनाना बेहद आसान हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

चिकन ब्रेस्ट - 2
तंदूरी पेस्ट/करी - 2 टेबल स्पून
सिंगल क्रीम गाढ़ी - 3 टेबल स्पून
दही - 2 टेबल स्पून
टमाटर - 250 ग्राम
अदरक कद्दूकस - 2 टी स्पून
जैतून का तेल - 3 टेबल स्पून
लहसुन कली कटी हुई - 2
तेजपत्ता - 2
प्याज कटा - 1
लाल मिर्च कटी - 2
जीरा कुटा - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया कुटा - 1/2 टी स्पून
पेपरिका - 1/4 टी स्पून
नमक - 1/4 टी स्पून
हरा धनिया - 25 ग्राम

chicken tikka masala recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

चिकन टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में तंदूरी पेस्ट या करी डालें। अब उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें चिकन के पीस डाल दें। इन्हें अच्छी तरह से पेस्ट में मिला दें। अब बाउल को लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद बाउल निकाल लें और ओवन को 180 डिग्री टेम्परेचर पर गर्म करें। अब इसमें चिकन पीस को रख दें और उन्हें लगभग 10 मिनट तक बेक करें। इस दौरान एक अन्य बाउल में टमाटर, लहसुन, अदरक को डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। जब सभी सामग्रियां अच्छी तरह से पिस जाएं तो उन्हें अलग रख दें।

अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें प्याज और तेजपत्ता डालकर फ्राई करें। जब प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसमें धनिया, मिर्ची, हल्दी, पैपरिका, गरम मसाला और नमक को मिला दें। इस मिश्रण को लगभग एक मिनट तक फ्राई करें। इसमें बेक किए चिकन पीस डालें और लगभग 5 मिनट तक और फ्राई होंने दें। इसके बाद इसमें टमाटर और क्रीम डाल दें। अब गैस की फ्लेम को धीमा कर दें और लगभग पांच मिनट तक इसे फ्राई होने दें।

जब ग्रेवी लाल और उसमें क्रीम दिखने लगे तो थोड़ा सा पानी डालकर उसे पकाएं। ये ध्यान रखें कि ग्रेवी ज्यादा पतली न हो। ग्रेवी गाढ़ी और सॉफ्ट होनी चाहिए। ये ध्यान रखें कि आप प्याज को जितना ज्यादा बारीक काटेंगे ग्रेवी उतनी ही गाढ़ी बनेगी। इस तरह आपका चिकन टिक्का मसाला बनकर तैयार हो गया है। इसे सर्व करने से पहले हरे धनिया से गार्निशिंग करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

GST कलेक्शन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अप्रैल में पहली बार ₹2.43 लाख करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
GST कलेक्शन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अप्रैल में पहली बार ₹2.43 लाख करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
टोल प्लाजा पर अब खत्म हुआ इंतजार! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो सिस्टम, बिना रुके दौड़ेंगी गाड़ियां
टोल प्लाजा पर अब खत्म हुआ इंतजार! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो सिस्टम, बिना रुके दौड़ेंगी गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका तेज, LPG के बाद अब ईंधन की कीमतें बढ़ने के संकेत
पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका तेज, LPG के बाद अब ईंधन की कीमतें बढ़ने के संकेत
तरबूज खाने से मौत मामले में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट में शरीर में जहर की पुष्टि
तरबूज खाने से मौत मामले में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट में शरीर में जहर की पुष्टि
जबलपुर क्रूज हादसा: मां की गोद में मिला 4 साल के मासूम का शव, दर्दनाक मंजर ने हर किसी को झकझोर दिया
जबलपुर क्रूज हादसा: मां की गोद में मिला 4 साल के मासूम का शव, दर्दनाक मंजर ने हर किसी को झकझोर दिया
ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतकर सामने आईं एक्ट्रेस, सर्जरी के निशानों को बताया अपनी ताकत, शेयर किया इमोशनल सफर
ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतकर सामने आईं एक्ट्रेस, सर्जरी के निशानों को बताया अपनी ताकत, शेयर किया इमोशनल सफर
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
सिरहाने की सही दिशा कौन सी है? सोते समय ये वास्तु नियम अपनाकर पाएं बेहतर नींद और सेहत में बड़ा सुधार
सिरहाने की सही दिशा कौन सी है? सोते समय ये वास्तु नियम अपनाकर पाएं बेहतर नींद और सेहत में बड़ा सुधार
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सूखकर सख्त और खुरदुरा हो गया है रोजमर्रा का तौलिया? इस आसान घरेलू ट्रिक से बनेगा फिर से मुलायम और नया जैसा
सूखकर सख्त और खुरदुरा हो गया है रोजमर्रा का तौलिया? इस आसान घरेलू ट्रिक से बनेगा फिर से मुलायम और नया जैसा
मंगल उदय का दिखेगा असर, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत—रुके हुए काम बनेंगे, धन और सफलता के मजबूत योग!
मंगल उदय का दिखेगा असर, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत—रुके हुए काम बनेंगे, धन और सफलता के मजबूत योग!
AC गलत तापमान पर चलाया तो बढ़ सकता है बिजली का बिल, जानिए शहर के हिसाब से सही सेटिंग
AC गलत तापमान पर चलाया तो बढ़ सकता है बिजली का बिल, जानिए शहर के हिसाब से सही सेटिंग
छोटे से गेट का बड़ा कमाल! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
छोटे से गेट का बड़ा कमाल! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
भारत में बने ‘Made in India’ iPhone की जबरदस्त मांग, भारी मात्रा में हो रहा विदेशों में एक्सपोर्ट
भारत में बने ‘Made in India’ iPhone की जबरदस्त मांग, भारी मात्रा में हो रहा विदेशों में एक्सपोर्ट