न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही तैयार करें बाजार से भी बेहतरीन चिकन मसाला पाउडर, लगेगा स्वाद का तड़का #Recipe

क्या आप भी घर पर नॉनवेज बनाते समय बाजार के मसालों का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपके लिए घर पर ही चिकन मसाला पाउडर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस मसाले की मदद से आपके नॉनवेज को रेस्टोरेंट से भी अच्छा स्वाद मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 8:15:34

घर पर ही तैयार करें बाजार से भी बेहतरीन चिकन मसाला पाउडर, लगेगा स्वाद का तड़का #Recipe

क्या आप भी घर पर नॉनवेज बनाते समय बाजार के मसालों का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपके लिए घर पर ही चिकन मसाला पाउडर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस मसाले की मदद से आपके नॉनवेज को रेस्टोरेंट से भी अच्छा स्वाद मिलेगा। जिस तरह गरम मसाला या बाकी मसाले तैयार होते हैं, यह मसाला भी ठीक उसी तरह से बनाया जाता है। ताजे साबुत मसालों का उपयोग कर बनाए गए व्यंजन बेहतरीन जायका देते हैं। आइये जानते हैं चिकन मसाला पाउडर बनाने की रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 100 ग्राम साबुत धनिया
- 1 कप सूखी लाल मिर्च
- 2 बड़े चम्मच काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच सफेद चावल
- 5-7 इलायची
- 1 छोटा चम्मच पॉपी/ खसखस
- 10-12 पत्तियां करी पत्ता
- 1 छोटा टुकड़ा हल्दी
- 2-3 तेजपत्ता
- 2 चक्रफूल
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 5 लौंग
- 2 मोग्गु
- 3 कल्पासी
- 1 छोटा चम्मच क्रिस्टल नमक

chicken masala powder recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में सूखी लाल मिर्च को डालकर कुछ 2 से 3 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें। जब लाल मिर्च का रंग बदलने लगे और खुशबू आने लगे तो आप उसे एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद चावल को भी ठीक इसी तरह से पैन में ड्राई रोस्ट करें। सॉते करते हुए जब चावल से खुशबू आने लगेगी तो समझे वो रोस्ट हो गया है। उसे भी मिर्च वाली प्लेट में निकालकर रख लें।

अब एक-एक करके आप सारे मसालों को भून लें। धनिया, काली मिर्च, सौंफ, जीरा खसखस और करी पत्ता को अलग-अलग भून लेना है। तेजपत्ता, चक्रफूल, दालचीनी, लौंग, मोग्गु और कल्पासी को एक साथ भून सकते हैं। इन सारी चीजों को ठंडा कर लें। इसके बाद एक ब्लेंडर लें और उसमें सारी सामग्री डालें। इसके साथ ही इसमें क्रिस्टल सॉल्ट मिलाकर एक बार ब्लेंड कर लें। एक बार ब्लेंड करने के बाद लिड हटाकर चम्मच से सामग्री को हिला लें और फिर दोबारा सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लें। आपका घर पर बना चिकन मसाला तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर ट्रांसफर करके स्टोर कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम