नॉनवेज का शौक रखने वाले लोग चिकन से जुड़े अधिकतर व्यंजन अपने घर पर नहीं बनाते हैं और बाहर रेस्टोरेंट में ही जाना पसंद करते हैं। रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर मिल पाना मुश्किल होता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए चिकन चंगेजी बनाने की ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो अपने लाजवाब स्वाद से आपके डिनर को स्पेशल बनाने का काम करेगी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्रीचिकन - 1 किलो
टमाटर प्यूरी - 1 कप
तेल - 1/2 कप
दही - 4 टेबलस्पून
लौंग - 3 नग
छोटी इलाइची - 2
बड़ी इलाइची - 1
दालचीनी - 1 स्टिक
सूखी लाल मिर्च - 3
प्याज - 3 (कटे हुए)
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 टीस्पून
जीरा पाउडर - 1 टीस्पून
![अपने डिनर को लाजवाब स्वाद देना चाहते हैं, ट्राई करें चिकन चंगेजी #Recipe chicken changezi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
हल्दी पाउडर - 1 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
केवड़ा जल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि- सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और इसमें चिकन डालकर डीप फ्राई कर लें।
- दूसरे पैन में तेल गर्म करके उसमें बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दालचीनी, लौंग, सूखी लाल मिर्च और प्याज डालकर फ्राई करें।
- इसमें लहसुन, अदरक और टमाटर डालकर 1 मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद हल्दी, जीरा, धनिया और गरम मसाला डालकर सारे मसाले को अच्छी तरह से भूनें।
- मिश्रण में चिकन और थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्स करें और ढककर 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।
- अब इसमें केवड़ा जल डाल कर 1 मिनट तक दोबारा पकाएं।
- आखिर में इसे बाउल में डालकर हरे धनिया या मक्खन से गार्निश करें।
- लीजिए आपका चिकन चंगेजी बनकर तैयार है। अब इसे नान या रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।