Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना कद्दूकस किए मिनटों में बनाए हलवाई जैसे स्वाद वाला गाजर का हलवा #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए हलवाई जैसे स्वाद वाला गाजर का हलवा बिना कद्दूकस किए बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह मिनटों में तैयार हो जाएगा और बेहतरीन स्वाद देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 9:50:22

बिना कद्दूकस किए मिनटों में बनाए हलवाई जैसे स्वाद वाला गाजर का हलवा #Recipe

सर्दियों के दिनों में गाजर बहुत आती है और इसका हलवा घर-घर में बनाया जाता हैं। शादियों में भी गाजर का हलवा तो देखने को मिल ही जाता हैं। लेकिन कई लोग इसमें लगने वाली मेहनत को देखते हुए घर पर हलवा बनाने की बजाय बाहर बाजार से मंगवाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए हलवाई जैसे स्वाद वाला गाजर का हलवा बिना कद्दूकस किए बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह मिनटों में तैयार हो जाएगा और बेहतरीन स्वाद देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

लाल गाजर - 1 किलो
घी - 1 टेबलस्पून
चीनी - 50 ग्राम
फुल क्रीम दूध - 1 कप
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
ड्रायफ्रूट्स कटे हुए - आवश्यतानुसार carrot halwa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

बिना कद्दूकस किए गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजरों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब गाजरों को एक-एक करके छील लें। उसके बाद चाकू की मदद से गाजरों को गोल-गोल छोटे टुकड़ों में काट लें। गाजरों को काटकर अलग प्लेट में रख दें। गैस पर एक कुकर रखें। सारे कटे हुए गाजर कुकर में डालें। अब इसमें उबला हुआ दूध डाल दें। दूध डालकर एक बार चम्मच से इन्हें हिलाएं और फिर कुकर का ढक्कन लगा दें। अब इसे चार सीटी आने तक पका लें। चार सीटी आने के बाद कुकर को गैस से उतारेंगे और ठंडा होने के लिए अलग रख देंगे।

कुकर के ठंडे हो जाने के बाद इसे खोलेंगे और फिर मैशर की मदद से गाजर को अच्छे से मैश कर लेंगे। यहां खास बात यह है कि आप इसे जितना अच्छी तरीके से मैश करेंगे गाजर का हलवा स्वादिष्ट बनाने में उतनी ही मदद मिलेगी। गाजर को अच्छे से मैश करने के बाद इसे फिर से आंच पर रखेंगे। गैस चालू करने के बाद मैश किए हुए गाजर में 50 ग्राम चीनी और उसके साथ 25 मिली दूध डालेंगे। इसमें आधा टीस्पून इलायची पाउडर भी डाल देंगे। चीनी अपने स्वादानुसार बढ़ा भी सकती हैं। अब इस मिश्रण को चम्मच से अच्छे से हिलाते रहें। करीब 10 मिनट मध्यम आंच तक चम्मच से अच्छे से हिलाती रहें। बिना कद्दूकस किए स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार है। आप चाहे तो मावा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 15 मिनट तक हलवे को पकापने के बाद गैस से उतार लें।

अब ड्रायफ्रूट्स को फ्राई करेंगे। इसके लिए गैस पर कड़ाही रखें और उसमें घी डालें। घी पिघल जाने पर इसमें कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश डालेंगे और गोल्डन होने तक फ्राई कर लेंगे। फ्राई होने के बाद हलवे में इन्हें डालकर अच्छे से मिला देंगे। बिना कद्दूकस किया हुआ गाजर का हलवा तैयार है जिसका हलवाई जैसा स्वाद आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology