Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, हर कोई करेगा इसकी तारीफ #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए क्रिस्पी ब्रेड रोल बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता हैं, खासतौर से बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 8:09:51

मॉनसून स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, हर कोई करेगा इसकी तारीफ #Recipe

मॉनसून सीजन में बरसात के साथ विभिन्न स्नैक्स का अपना अलग ही मजा होता हैं। सुहाने मौसम में चटपटे स्नैक्स में कई चीजें बनाई जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए क्रिस्पी ब्रेड रोल बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता हैं, खासतौर से बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 6
पनीर कद्दूकस - 3 टेबलस्पून
आलू उबले -3
प्याज बारीक कटा - 1
स्वीट कॉर्न - 3 टेबलस्पून
मटर - 3 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार bread roll recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर उन्हें एक बर्तन में मैश कर लें। अब प्याज के बारीक टुकड़े काट लें और पनीर को कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटे प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इसमें अदरक-लहसन का पेस्ट और कटी हरी मिर्च डालकर भूनें।

अब प्याज के मिश्रण में स्वीट कॉर्न और मटर डालकर पकाएं। अब इस मिश्रण में पहले से मैश कर रखे आलू डालकर करछी की मदद से मिक्स कर दें। फिर इस मिश्रण में मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और स्वादानुसार नमक मिला लें। अब स्टफिंग में कटा हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण ठंडा होने दें। अब ब्रेड स्लाइस लें और उसे किनारों से चारों ओर से काट लें। अब ब्रेड स्लाइस को पानी में एक सेकंड के लिए भिगोएं और फिर बाहर निकालकर पानी निचोड़ लें। अब स्टफिंग लेकर उसे ब्रेड पर बेलनाकर रखें फिर दोनों हाथों की मदद से इसे रोल कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें ब्रेड रोल डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। इसके बाद एक प्लेट में अलग निकाल लें। इसी तरह सारे ब्रेड रोल तैयार कर लें। नाश्ते में इन्हें टमाटर कैचअप के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology