न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesha Special : गणेश जी के भोग में करें बेसन लड्डू का इस्तेमाल #Recipe

गणपति जी का पसंदीदा भोग बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेसन लड्डू बनाने की रेसिपी। बेसन लड्डू को बनाकर उसका भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकते हैं। 15 से 20 मिनट में बनकर यह तैयार हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Sep 2022 4:55:18

Ganesha Special : गणेश जी के भोग में करें बेसन लड्डू का इस्तेमाल #Recipe

गणेश जी का पावन पर्व जारी हैं और अन्नत चतुर्दशी तक हर दिन गणपति जी का पूजन करते हुए उन्हें कई भोग लगाए जाते हैं। आप भी गणपति जी का पसंदीदा भोग बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेसन लड्डू बनाने की रेसिपी। बेसन लड्डू को बनाकर उसका भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकते हैं। 15 से 20 मिनट में बनकर यह तैयार हो सकता हैं। भोग के लिए बेसन लड्डू बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

बेसन - 2 कटोरी
घी - 1 कटोरी
चीनी - 1 कटोरी
काजू - 8-10
बादाम - 8-10
पिस्ता कतरन - 1 टी स्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून

besan laddu recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

गणेश चतुर्थी के लिए आप अगर बेसन लड्डू बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले एक मोटे आधार वाली कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें घी डालें और आंच धीमी कर घी पिघलने का इंतजार करें। जब घी पूरी तरह से पिघल जाए तो उसमें बेसन डाल दें और करछी की मदद से घी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। धीमी आंच पर ही बेसन को सेंकना है। बेसन को तब तक सेकें जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसमें 10-12 मिनट का वक्त लग सकता है।

बेसन का रंग जब सुनहरा भूरा हो जाए और उसमें से भीनी खुशबू आने लग जाए तो उसमें काजू और बादाम काटकर डाल दें। ड्राई फ्रूट्स को बेसन के साथ अच्छी तरह से मिक्स करना है। इसके बाद बेसन में थोड़ा सा पानी छिड़क दें और सेंके। इससे बेसन दानेदार हो जाएगा। जब बेसन का पानी पूरी तरह से सूख जाए तो गैस बंद कर दें और सिके बेसन को एक थाली या ट्रे में निकाल लें।

अब बेसन के मिश्रण को कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब बेसन का मिश्रण हल्का गर्म रह जाए तो उसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालें और करछी से या अपने दोनों हाथों से अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथों में लेकर उनके लड्डू बांधना शुरू करें। जैसे ही लड्डू बंधते जाएं उन्हें एक ट्रे में अलग रखते जाएं। इसी तरह सारे मिश्रण से बेसन लड्डू तैयार कर लें। हर लड्डू के ऊपर पिस्ता कतरन भी लगाते जाएं। गणपति बप्पा के भोग के लिए बेसन लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम