Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झटपट तैयार होते हैं बेसन ब्रेड टोस्ट, लें शाम की चाय के साथ इसका मजा #Recipe

आज हम आपके लिए बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मिनटों में तैयार हो जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 7:53:05

झटपट तैयार होते हैं बेसन ब्रेड टोस्ट, लें शाम की चाय के साथ इसका मजा #Recipe

जब भी कभी स्नैक्स की बात की जाती हैं तो कुछ चटपटा खाने का मन होता हैं जो झटपट बन जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मिनटों में तैयार हो जाती हैं। आप बेसन ब्रेड टोस्ट का स्वाद शाम की चाय के साथ भी ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 6
बेसन - 1 कप
प्याज बारीक कटा - 1/2 कप
टमाटर कटे - 1/2 कप
शिमला मिर्च बारीक कटी - 1/2 कप
कच्चे आलू कद्दूकस - 1/2 कप
चाट मसाला - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वाद अनुसार besan bread toast recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें बेसन डाल लें। अब बेसन में बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हाथों से चलाते हुए घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। अब घोल में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद घोल में कद्दूकस किए कच्चे आलू डाल दें और मिला लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो ब्रेड की स्लाइस लें और उसे बेसन के घोल में अच्छी तरह से डुबोकर डीप फ्राई करने के लिए गरम तेल में डाल दें। इसे कुछ देर तक डीप फ्राई होने दें उसके बाद ब्रेड स्लाइस को पलट लें। इसे तब तक फ्राई करना है जब तक कि ब्रेड स्लाइस दोनों ओर से सुनहरी न हो जाए। इसके बाद इसे एक प्लेट में अलग निकाल लें। इसी तरह बाकी बची सभी ब्रेड स्लाइस को डीप फ्राई करें। आपका टेस्टी स्नैक्स बेसन ब्रेड टोस्ट बनकर तैयार हो चुका है। इसे सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology