न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मीठे में तैयार करें स्वाद से भरपूर बनारसी हलवा, श्राद्ध के भोजन में करें शामिल #Recipe

अगर आप इसके लिए कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए बनारसी हलवा बनाने की रेसिपी। इसे कद्दू से तैयार किया जाता हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी देता हैं। इसे बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता हैं। मीठा पसंद करने वाले लोगों को बनारसी हलवे का स्वाद काफी भाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 3:43:38

मीठे में तैयार करें स्वाद से भरपूर बनारसी हलवा, श्राद्ध के भोजन में करें शामिल #Recipe

श्राद्ध पक्ष जारी हैं जहां पितरों को भोग लगाया जाता हैं और इसमें कई पकवान शामिल किए जाते हैं। अगर आप इसके लिए कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए बनारसी हलवा बनाने की रेसिपी। इसे कद्दू से तैयार किया जाता हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी देता हैं। इसे बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता हैं। मीठा पसंद करने वाले लोगों को बनारसी हलवे का स्वाद काफी भाएगा। श्राद्ध के भोग में बनारसी हलवा बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

कद्दू - 2 कप
चीनी 3/4 कप
देसी घी - 1/2 कप
मावा (खोया) - 3/4 कप
दूध - 3 कप
बादाम - 14-15
काजू - 14-15
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून

banarasi halwa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

बनारसी स्टाइल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू लें और उसे काटकर आगे का नरम गूदा निकाल दें और फिर ऊपरी छिलका उतार दें। इसके बाद कद्दू के टुकड़े काटकर मिक्सर में डालकर पीस लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद काजू और बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े काटकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

दूध को गर्म करने के दौरान उसे बीच-बीच में चम्मच की मदद से चलाते रहे। जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें कद्दू का तैयार किया पेस्ट डाल दें और अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद इसे पकने दें। ध्यान रखें कि इसे चलाते रहें वरना कद्दू का पेस्ट कड़ाही से चिपक सकता है। जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें।

अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर तल लें और एक प्लेट में निकाल लें। अब घी में मावा डालकर भूनें। कुछ देर बाद इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं और पकने दें। 1-2 मिनट तक पकाने के बाद गैस की आंच धीमी कर दें और दूध-कद्दू के गाढ़े मिश्रण को डालकर मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स कर हलवा पकने दें। आखिर में ड्राई फ्रूटस और इलायची पाउडर मिक्स कर गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर बनारसी हलवा बनकर तैयार हो चुका है। इसे बाउल में डालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर भोग लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम