Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट फू़ड डिश हैं बनारसी स्टाइल दम आलू #Recipe

आज हम आपको इस कड़ी में बनारसी स्टाइल दम आलू बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे टमाटर एवं क्रीम की ग्रेवी के साथ तैयार किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jul 2022 7:38:47

किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट फू़ड डिश हैं बनारसी स्टाइल दम आलू #Recipe

भारतीय भोजन बिना आलू के पूरा ही नहीं हो सकता हैं। जब भी किसी फंक्शन या सेलेब्रेशन पर भोजन बनाया जाता हैं तो उसमें कोई एक व्यंजन तो ऐसा होता ही हैं जो आलू से बना हो। आलू से बनने वाले व्यंजनों की लिस्ट भी काफी लम्बी हैं। हांलाकि घरों में अधिकतर इसकी सब्जी ही बनाई जाती हैं, लेकिन इसकी भी कई वैराइटी हैं। आज हम आपको इस कड़ी में बनारसी स्टाइल दम आलू बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे टमाटर एवं क्रीम की ग्रेवी के साथ तैयार किया जाता हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

आलू (छोटे आकार के) - आधा किलो
टमाटर - 4
क्रीम/मलाई - 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च खड़ी - 4
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
अदरक कटा - 1 इंच
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
काजू - 10-12
जीरा - 1 टी स्पून
सौंफ - 1 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टेबलस्पून
देसी घी - 1 टेबलस्पून
हरी इलायची - 4
हरी धनिया पत्ती कटी - 1 टेबलस्पून
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार banarasi dum aloo recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

बनारसी दम आलू बनाने के लिए पहले आलू को छीलकर उन्हें धो लें। इसके बाद एक-एक आलू को लेकर कांटे या टूथपीक की मदद से उनमें चारों तरफ छेद कर दें। अब आलू को साफ कपड़े से पोछें और सारे आलू एक प्लेट में अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। तेल गर्म होने के बाद उसमें छेद किए हुए आलू डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद एक प्लेट में सारे फ्राई आलू निकाल लें।

एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें 2 टी स्पून तेल डालकर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटे टमाटर, जीरा, सौंफ, खड़ी लाल मिर्च और कटे काजू डालकर अच्छे से भूनें। इन्हें भुनने में लगभग 5 मिनट का वक्त लगेगा। मिश्रण अच्छी तरह से भुन जाने के बाद गैस बंद कर दें और मसाला ठंडा होने दें। इसके बाद मिक्सी में मसाला डालकर पीस लें और प्यूरी तैयार कर लें।

अब कड़ाही में घी गर्म करें। घी पिघल जाए उसके बाद हरी इलायची और कसूरी मेथी हाथ से मसलकर डालें और कुछ सेकंड्स तक भून लें। इसमें टमाटर की प्यूरी और स्वादानुसार नमक मिला दें। अबबीच-बीच में चलाते हुए ग्रेवी को पकने दें। 1-2 मिनट तक पकाने के बाद इसमें दो कप पानी मिलाएं और ग्रेवी को उबलने दें। जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो उसमें फ्राइड आलू डालकर धीमी आंच पर लगभग 15 मिनट तक पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में सब्जी को चलाते भी रहें। अब इसमें ताजी क्रीम और गरम मसाला डालकर मिला दें। सब्जी में जब एक उबाल आ जाए तो गैस की आंच बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट बनारसी दम आलू बनकर तैयार है। इसे सर्व करने से पहले कटी हरी धनिया पत्ती से सजावट करें। सब्जी को नान या पराठे के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology