न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्रत के दौरान करें बनाना चिप्स का सेवन, मिलेगी भरपूर एनर्जी #Recipe

अगर आप भी व्रत में खाने के लिए कुछ बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं बनाना चिप्स बनाने की रेसिपी। केले को एनर्जी का पॉवर हाउस कहा जाता है, ऐसे में केले से बनने वाली चिप्स भी गुणों से भरपूर होती है। इसे बनाने में सिर्फ 10 से 15 मिनट का समय लगता हैं। आलू की चिप्स की तर्ज पर ही आजकल केले की चिप्स को भी पसंद किया जाने लगा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Sep 2022 10:35:35

व्रत के दौरान करें बनाना चिप्स का सेवन, मिलेगी भरपूर एनर्जी #Recipe

सनातन धर्म में हर दिन कोई ना कोई व्रत आता हैं। आस्था रखने वाले लोग लगातार कई व्रत भी रखते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान फलाहार भी उसी अनुरूप होना जरूरी हैं जो शरीर को पर्याप्त ऊर्जा दे सकें। अगर आप भी व्रत में खाने के लिए कुछ बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं बनाना चिप्स बनाने की रेसिपी। केले को एनर्जी का पॉवर हाउस कहा जाता है, ऐसे में केले से बनने वाली चिप्स भी गुणों से भरपूर होती है। इसे बनाने में सिर्फ 10 से 15 मिनट का समय लगता हैं। आलू की चिप्स की तर्ज पर ही आजकल केले की चिप्स को भी पसंद किया जाने लगा है। व्रत के दौरान एनर्जी स्नैक्स के तौर पर बनाना चिप्स बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

कच्चे केले - 6
हल्दी - 1 टी स्पून
नारियल का तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

banana chips recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

केले की चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले को लें और सभी का छिलका उतार लें। नेन्द्रा केले की वैराइटी चिप्स के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। आप चाहें तो इसी केले का चिप्स के लिए प्रयोग कर सकते हैं। केले के छिलके उतारने के बाद अपने हाथों पर तेल लगा लें जिससे केला हाथों में नहीं चिपके। इसके बाद केले के मीडियम आकार के स्लाइस काट लें। इन स्लाइस को एक बड़े बर्तन में डालकर उसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

अब चिप्स में 8 कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। हल्दी डालने से चिप्स में रंग उतर आता है और ये गहरे पीले रंग के दिखाई देने लगते हैं। आप चाहें तो बिना हल्दी के भी इस रेसिपी को बना सकते हैं। कुछ देर के बाद चिप्स से पूरा पानी निकाल दें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें चिप्स डालकर डीप फ्राई करें। चिप्स का रंग जब गोल्डन ब्राउन होने लगे और चिप्स क्रिस्पी हो जाए तो उसे कड़ाही से निकालकर एक प्लेट में उतार लें। इसे फ्राई होने में लगभग 10 मिनट का वक्त लगेगा। आपकी स्वादिष्ट केले की चिप्स बनकर तैयार हो गई है। इसे कुछ दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम