Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2021 : फलाहार में कर सकते हैं पोषण से भरपूर सेब की खीर का सेवन #Recipe

इन नौ दिनों में फलाहार किया जाता हैं जिनमें ऐसी चीजों का चुनाव किया जाना चाहिए जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भरपूर हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 8:17:55

Navratri 2021 : फलाहार में कर सकते हैं पोषण से भरपूर सेब की खीर का सेवन #Recipe

कल गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही हैं और पहले दिन से ही भक्तगण उपवास रखना प्रारंभ कर देते हैं। इन नौ दिनों में फलाहार किया जाता हैं जिनमें ऐसी चीजों का चुनाव किया जाना चाहिए जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भरपूर हो। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए सेब की खीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह आपके शरीर को एनर्जी भी प्रदान करेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

सेबफल (छिला एवं कद्दूकस किया) - 2
कंडेस्ड मिल्क - 3 टेबल स्पून
दूध - 2 ग्लास
बादाम कटे - 1/2 कप
किशमिश - 7-8
घी - 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
चीनी - 1/2 टेबल स्पून (वैकल्पिक) apple kheer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे गैस पर चढ़ा दें। उसमें घी डालें और गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें कटे हुए सेब फल डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। ध्यान रहे सेब तब तक पकाना है जब तक कि उसका पानी पूरी तरह से न सूख जाए। जब सेब का पानी सूख जाए तो गैस को बंद कर दें। अब एक और पैन लें और उसमें दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर उबालें। जब दूध में उबाल आना शुरू हो जाए तो गैस की आंच धीमी कर उसे गाढ़ा होने के लिए लगभग 10 मिनट तक पकाएं। इस दौरान दूध को बीच-बीच में चलाते भी रहें।

जब दूध अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल दें। अब गैस की आंच तेज कर दें और लगभग पांच मिनट तक इसे पकने दें। इसमें मिठास पर्याप्त होती है तो चीनी मिलाने की जरुरत नहीं है। अब इसमें कटा हुआ बादाम और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें। अब इसे लगभग तीन मिनट तक पकाएं और फिर गैस को बंद कर दें।

अब दूध को ठंडा करने के लिए रख दें। जब दूध अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो उसमें पके हुए सेब और किशमिश डालकर मिक्स कर दें। इस तरह आपकी टेस्टी सेब की खीर तैयार हो चुकी है। इसे और ठंडा होने के लिए कुछ देर तक फ्रीज में रखे। इसके बाद ठंडी-ठंडी खीर को फलाहार के तौर पर उपवास करने वाले लोगों को परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology