न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्नैक्स के तौर पर आजमाए आलू चॉप, खिल उठेगा बच्चों के साथ बड़ों का भी चेहरा #Recipe

सर्दियों के इस मौसम में घर पर चटपटे स्नैक्स बनते ही रहते है। ऐसे में आज हम आपके लिए आलू चॉप बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 9:32:46

स्नैक्स के तौर पर आजमाए आलू चॉप, खिल उठेगा बच्चों के साथ बड़ों का भी चेहरा #Recipe

जब भी कभी खाने में पसंद की चीज मिल जाए तो चहरे की खुशी देखते ही बनती हैं। सर्दियों के इस मौसम में घर पर चटपटे स्नैक्स बनते ही रहते है। ऐसे में आज हम आपके लिए आलू चॉप बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह बंगाल का प्रसिद्द व्यंजन हैं। इसके स्वाद से बच्चों के साथ बड़ों का चेहरा भी खिल उठेगा। कम सामान और बिना झंझट के इसे तैयार किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

उबले बड़े आलू - 2
बेसन - 100 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 3 टी स्पून
प्याज कटा - 1
बेकिंग सोड़ा - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पत्ता कटा - 2 टेबल स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत अनुसार

aloo chop recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

आलू चॉप बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल लें और उसमें आलू छीलकर डाल दें फिर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गैस पर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें और उसे कुछ देर तक भूनें। जब प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन होने लगे तो उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिला दें। सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद 1 से 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती डाल दें।

अब इस मिश्रण में पहले से मैश कर रखे हुए आलू को डालकर अच्छी तरह से मिला दें। करछी से चलाते हुए इस मिश्रण को कुछ देर तक भून लें। अब चॉप के लिए मिश्रण तैयार हो गया है। अब गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक दूसरी बाउल लें और उसमें बेसन, कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर दें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर बेसन का घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें की पानी थोड़ा-थोड़ा कर डालना है वर्ना घोल ज्यादा पतला बन सकता है।

अब आलू के तैयार मिश्रण को लें और उसकी छोटी-छोटी टिक्कियां तैयार कर लें। उन्हें एक-एक कर बेसन के घोल में डुबों दें। अब एक कड़ाही में टिक्की को तलने के लिए तेल गर्म करें। जब तेल उबलने लगे तो उसमें बेसन में घुली हुई टिक्कियों को डालकर फ्राई करें। इस दौरान गैस की फ्लेम को मीडियम पर रखें। टिक्की को दोनों ओर से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें उसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी टिक्कियों को तल लें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट आलू की चॉप बनकर तैयार हो गई है। इसे चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग