न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनर को स्पेशल बनाएगा अजवाइनी पनीर कोफ्ता, चाटते रह जाएंगे उंगलियाँ #Recipe

आज हम आपके लिए अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे रोटी या चावल दोनों में से किसी के साथ भी खाया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 2:29:24

डिनर को स्पेशल बनाएगा अजवाइनी पनीर कोफ्ता, चाटते रह जाएंगे उंगलियाँ #Recipe

जब भी कभी घर पर मेहमान आते हैं तो उनके लिए भोजन में कुछ स्पेशल बनाया जाता हैं और सब्जी की बात करें तो इसमें पनीर को जरूर शामिल किया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे रोटी या चावल दोनों में से किसी के साथ भी खाया जा सकता है। इसका जायका आपको उंगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पनीर - 200 ग्राम
सिंघाड़े का आटा - 1 कटोरी
टमाटर - 4-5
अजवाइन - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 3/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा हुआ - 2 टेबलस्पून
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

डिनर को स्पेशल बनाएगा अजवाइनी पनीर कोफ्ता, चाटते रह जाएंगे उंगलियाँ #Recipe

बनाने की विधि

अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को एक बाउल में लेकर दोनों हाथों से अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद पनीर में सिंघाड़े का आटा और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में 1/4 टी स्पून अजवाइन डालकर ठीक तरह से मिला लें। इसके बाद हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिश्रण को हथेलियों से दबाते हुए कोफ्ते तैयार कर एक प्लेट में अलग रखते जाएं।

अब टमाटर लें और उन्हें एक बर्तन में डालकर उबाल लें। जब टमाटर उबल जाएं तो गैस बंद कर उन्हें निकालें और उनका छिलका उतार लें। इसके बाद टमाटर को काटकर मिक्सी में डालकर पीसें और प्यूरी तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में कोफ्ते तलने के लिए तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कड़ाही की क्षमता के अनुसार कोफ्ते डालकर फ्राई करें। कोफ्ते पलट-पलट कर तलें और सुनहरे होने के बाद एक प्लेट में निकाल लें।

अब एक अन्य कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो आधा चम्मच अजवाइन डालकर भूनें। कुछ सेकंड भूनने के बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालकर उबाल आने तक पकने दें। इसके बाद प्यूरी में लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला लें। जब प्यूरी में ठीक से उबाल आ जाए तो इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें फिर गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट अजवाइनी पनीर कोफ्ता बनकर तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत