न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोया मंचूरियन : सबको अपना बना लेता है इसका जायका, खास अवसर के लिए मैन्यू में करें शामिल #Recipe

चाइनीज फूड मंचूरियन हमारे देश में काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह ऐसी डिश है जिसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। स्ट्रीट फूड के तौर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 5:10:33

सोया मंचूरियन : सबको अपना बना लेता है इसका जायका, खास अवसर के लिए मैन्यू में करें शामिल #Recipe

चाइनीज फूड मंचूरियन हमारे देश में काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह ऐसी डिश है जिसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। स्ट्रीट फूड के तौर पर लोग मंचूरियन का लुत्फ उठाते देखे जा सकते हैं। इसमें आप स्वाद के साथ सेहत का तड़का भी लगाना चाहते हैं तो इस बार सोया मंचूरियन ट्राई कर सकते हैं। यह काफी पौष्टिक होता है और इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है। आप भी अगर इसके शौकीन हैं और यह खाना पसंद करते हैं तो इस बार इसका मजा जरूर लें। इसे दिन में किसी भी वक्त बनाकर स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। यह बनाना भी आसान है। इसका टेस्ट सबको अपना बना लेगा। यहां तक कि आप किसी खास अवसर के लिए भी इसे मैन्यू में शामिल कर सकते हैं।

soya manchurian,soya manchurian tasty,soya manchurian healthy,soya manchurian street food,soya manchurian chinese food,soya manchurian ingredients,soya manchurian recipe

सामग्री (Ingredients)

सोया चंक्स – 1 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर – 3 टेबल स्पून
मैदा – 2 टेबल स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
लहसुन कटा हुआ – 2 पुत्थी
प्याज बारीक कटा – 3 टेबल स्पून
हरी प्याज कटी – 4 टेबल स्पून
शिमला मिर्च कटी – 1/4 कप
चिल्ली सॉस – 1 टेबल स्पून
सोया सॉस – 1 टेबल स्पून
टमाटर सॉस – 2 टेबल स्पून
विनेगर – 1 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

soya manchurian,soya manchurian tasty,soya manchurian healthy,soya manchurian street food,soya manchurian chinese food,soya manchurian ingredients,soya manchurian recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़ी बाउल में 3 कप गरम पानी डालें। इसके बाद पानी में 1 कप सोया चंक्स डालकर 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद सोया चंक्स को गरम पानी से निकालें और उसका पानी निचोड़ दें। इसके बाद सोया चंक्स एक मिक्सिंग बाउल में ट्रांसफर कर लें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, कॉर्न फ्लोर, मैदा और एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल दें। आखिर में नमक डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें।
- सोया चंक्स के साथ मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं इसके लिए जरूरत पड़े तो एक टेबल स्पून पानी भी मिला सकते हैं।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें सोया चंक्स डालें और उन्हें डीप फ्राई कर लें।
- ध्यान रखें कि सोया इतना न तलें कि कुरकुरा हो जाए। आप चाहें तो इसे शैलो फ्राई कर सकते हैं। इसके बाद फ्राइड सोया को एक बाउल में निकाल लें।
- अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें तीन चम्मच तेल डालकर गरम करें। फिर कटी 2 पुत्थी लहसुन डालकर उन्हें भूनें।
- कुछ देर बाद कड़ाही में कटा प्याज और हरा प्याज डालकर उन्हें भी फ्राई करें। जब प्याज नरम होने लगे तो कड़ाही में शिमला मिर्च डालें और कुछ देर तक सॉट करें।
- फिर चिल्ली सॉस, विनेगर, टमाटर सॉस, सोया सॉस और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं और हाई फ्लेम पर पकाएं। सारी सामग्री को हाई फ्लेम पर पकाएं।
- जब मिश्रण सॉफ्ट हो जाए तो उसमें तले हुए सोया चंक्स को डालें और मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिलाएं।
- कुछ देर तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और सोया मंचूरियन को एक सर्विग प्लेट में निकाल लें। इस पर हरे प्याज को गार्निश करते हुए गरमागरम ही सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज