न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेड की स्लाइस से बनने वाले शाही टुकड़ा का है ऐसा स्वाद, जो रहता है हमेशा याद #Recipe

घर में कई दफा परिवार के लोग मीठे में कुछ स्पेशल बनाने की फरमाइश करते हैं। ऐसे में एक हाउसवाइफ सोच में पड़ जाती हैं कि ऐसा क्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Aug 2023 4:21:57

ब्रेड की स्लाइस से बनने वाले शाही टुकड़ा का है ऐसा स्वाद, जो रहता है हमेशा याद #Recipe

घर में कई दफा परिवार के लोग मीठे में कुछ स्पेशल बनाने की फरमाइश करते हैं। ऐसे में एक हाउसवाइफ सोच में पड़ जाती हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो अलग होने के साथ बेहद स्वादिष्ट भी हो। हमारा मानना है कि ऐसे में शाही टोस्ट या शाही टुकड़ा के नाम से मशहूर स्वीट डिश शानदार विकल्प हो सकता है। यह निश्चित रूप से सबको पसंद आएगी। ब्रेड से बनने वाली इस मिठाई को आप चाहे जितना खाएंगे मन नहीं भरेगा। अधिकतर लोग नाश्ते में ब्रेड खाते हैं, लेकिन शाही टोस्ट के रूप में इसका कम ही इस्तेमाल किया जाता है जबकि यह डिश सुपरहिट है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

ब्रेड की स्लाइस से बनने वाले शाही टुकड़ा का है ऐसा स्वाद, जो रहता है हमेशा याद #Recipe

सामग्री (Ingredients)

ब्रेड की स्लाइस - 8
पानी - 1/3 कप
बड़ी इलायची - 2 कुटी हुई
दूध - 3 कप
काजू - 10 कटे हुए
पिस्ता - 10 कटे हुए
बादाम - 10 कटे हुए
घी - आधा कप
चीनी - 1/3 कप
केसर - 6 लच्छे
छोटी इलायची पाउडर - 2 चुटकी
चीनी - 2 बड़े चम्मच

ब्रेड की स्लाइस से बनने वाले शाही टुकड़ा का है ऐसा स्वाद, जो रहता है हमेशा याद #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले गैस पर एक बड़े बाउल में पानी और चीनी को गरम करने के लिए रख दें। जैसे ही उसमें उबाल आ जाए तो केसर के लच्छे इसमें डाल दें।
- जब गाढ़ी चाशनी तैयार हो जाए तो गैस बंद करके उसे अलग रख दें।
- अब एक पैन में मध्यम आंच पर दूध उबलने के लिए रख दें। बीच-बीच में दूध चलाते रहें नहीं तो वह जल जाएगा।
- जब दूध तैयार हो जाए तो उसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद और 5 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए दूध को गरम करें। दूध को आंच से हटाकर अलग रख दें।
- अब ब्रेड को लेकर उसके किनारे अलग कर दें। उसे ट्रायंगल आकार में दो टुकड़ों में काट लें।
- एक पैन को गैस पर चढ़ाएं। इसमें देसी घी डालें और घी को गरम करके उसमें क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक ब्रेड को दोनों ओर से हल्का फ्राई कर लें।
- इसके बाद ब्रेड को एक मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर छोड़ दें।
- अब एक सर्विंग डिश में स्लाइस को सजाकर उस पर दूध की रबड़ी डालें।
- इसे कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करें। तैयार है शाही टुकड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत