न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाही फिरनी : खास मौकों के लिए चुनी जाती है यह स्वीट डिश, खाकर दिल हो जाएगा बाग-बाग #Recipe

त्योहार या किसी खास अवसर पर सबका मन खुश रहता है। अगर इस दौरान खाने की भी कोई स्पेशल रेसिपी मिल जाए तो दिल बाग-बाग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 5:11:00

शाही फिरनी : खास मौकों के लिए चुनी जाती है यह स्वीट डिश, खाकर दिल हो जाएगा बाग-बाग #Recipe

त्योहार या किसी खास अवसर पर सबका मन खुश रहता है। अगर इस दौरान खाने की भी कोई स्पेशल रेसिपी मिल जाए तो दिल बाग-बाग हो जाता है। ऐसे में शाही फिरनी पर गौर किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए चावल को मोटा, दरदरा पीसकर दूध में पकाया जाता है। इसका स्वाद अलग ही एहसास देता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इस स्वीट डिश को अक्सर खास मौकों के लिए चुना जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए केसर, ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिठाई को किसी हालत में मिस नहीं करें।

shahi phirni,shahi phirni sweet dish,shahi phirni recipe,shahi phirni ingredients,shahi phirni special occasion,shahi phirni tasty,shahi phirni delicious

सामग्री (Ingredients)

चावल – 1/2 कप
दूध – 2 लीटर
घी – 2 टी स्पून
दालचीनी – 1 टुकड़ा
मावा – 1 कप
चीनी – 1 कप
केसर – 1 टी स्पून
बादाम – 1/4 कप
काजू – 1/4 कप
पिस्ता – 3 टेबल स्पून
चिरौंजी – 2 टेबल स्पून
किशमिश – 2 टेबल स्पून

shahi phirni,shahi phirni sweet dish,shahi phirni recipe,shahi phirni ingredients,shahi phirni special occasion,shahi phirni tasty,shahi phirni delicious

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल को साफ कर धोएं। इसके बाद उन्हें पानी में आधा घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद चावल को पानी में से निकालकर छलनी पर रखकर उसका सारा पानी निकल जाने दें।
- इसके बाद चावल को मिक्सी की मदद से दरदरा पीसकर एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
- इसके बाद काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश के बारीक-बारीक टुकड़े कर बाउल्स में रख दें।
- अब एक बर्तन में घी लगाकर उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें दालचीनी का टुकड़ा डाल दें। इसके बाद 1-2 बार दूध को उबलने दें।
- इसके बाद दूध में पिसा हुआ चावल डालें और आंच धीमी कर दूध को तब तक पकाएं जब तक कि उसमें गाढ़ापन न आ जाए।
- अब दूध में मावा कद्दूकस कर डाल दें और करछी से अच्छे से मिला लें। फिरनी को कुछ देर पकाने के बाद इसमें चीनी डालकर कुछ देर और पकने दें।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, बारीक कटे काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें। आखिर में फिरनी में केसर डालकर उसे पकने दें।
- लगभग 5 मिनट तक पकाने के बाद केसर और अन्य सामग्री एक साथ मिक्स हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
- स्वाद से भरी शाही फिरनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे फ्रिज में ठंडा करने के बाद सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम