न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाही मावा गुजिया : होली पर यह मिठाई सबके लिए रहेगी शानदार, खिल जाएगा चेहरा और घुल जाएगी मुंह में मिठास #Recipe

रंगों का त्योहार होली नजदीक है। इस मौके पर घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। घरवालों को भी इनका विशेष इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 5:13:52

शाही मावा गुजिया : होली पर यह मिठाई सबके लिए रहेगी शानदार, खिल जाएगा चेहरा और घुल जाएगी मुंह में मिठास #Recipe

रंगों का त्योहार होली नजदीक है। इस मौके पर घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। घरवालों को भी इनका विशेष इंतजार रहता है। आज हम आपको होली की खुशियां बढ़ाने के लिए एक शानदार स्वीट डिश शाही मावा गुजिया बनाने के बारे में बताएंगे। इसका अनूठा स्वाद मुंह में मिठास घोलने के लिए काफी है। वैसे भी पारंपरिक तौर पर गुजिया बनाई जाती है। शाही मावा गुजिया बनाने के लिए मैदा, घी के साथ मावा (खोया) की जरुरत पड़ती है। इसका जायका सबका दिल जीत लेगा। इस बार आप इसे किसी हाल में मिस नहीं करें। आपके घर जो भी आए उसे इसका स्वाद जरूर चखाएं। वह यह जायका कभी नहीं भूल पाएगा और आपको भी हमेशा याद रखेगा। वैसे भी त्योहार की खुशियां लोगों के साथ ही होती है न कि अकेले। इस डिश को कुछ दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है।

shahi mava gujiya,shahi mava gujiya holi,shahi mava gujiya ingredients,shahi mava gujiya recipe,shahi mava gujiya homemade,shahi mava gujiya tasty,shahi mava gujiya delicious,shahi mava gujiya festival,shahi mava gujiya guest,shahi mava gujiya special

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 2 कप
मावा (खोया) – 1 कप
सूजी – 1/4 कप
चीनी का बूरा – 1/2 कप
घी – 4 टेबल स्पून
नारियल का बूरा – 1/4 कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
काजू – 10
बादाम – 10
पिस्ता – 10
गुनगुना दूध – आवश्यकतानुसार

shahi mava gujiya,shahi mava gujiya holi,shahi mava gujiya ingredients,shahi mava gujiya recipe,shahi mava gujiya homemade,shahi mava gujiya tasty,shahi mava gujiya delicious,shahi mava gujiya festival,shahi mava gujiya guest,shahi mava gujiya special

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डाल दें। इसके बाद मैदा में घी मिक्स कर दें। अब गुनगुने दूध की मदद से मैदे का आटा गूंदें। ध्यान रहे कि आटा थोड़ा सख्त गूंदना है।
- आटा गूंदने के बाद उसे आधा घंटे के लिए कपड़े से ढंककर अलग रख दें। इस दौरान एक कड़ाही को मीडियम आंच पर रखकर उसमें सूजी डालें और भीनी खुशबू आने तक भून लें।
- इसके बाद एक बर्तन में इसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। फिर कड़ाही में मावा डाल दें और उसे भून लें। जब मावा लाइट ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें मावा को ठंडा होने दें।
- अब सूजी में मावा डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें चीनी का बूरा, नारियल का बूरा, कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को डालकर सभी को अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें। अब गुजिया में भरने के लिए आपकी स्टफिंग तैयार हो चुकी है।
- अब चाशनी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें।
- जब पानी में चीनी अच्छे से एकसार हो जाए तो गैस को बंद कर दें। चाशनी बनने में 7-8 मिनट का वक्त लग सकता है। अब मैदे का आटा लें और उसे एक बार फिर गूंद लें।
- इसके बाद उसकी लोइयां बना लें। अब एक लोई लें और उसे पूरी के आकार में बेल लें। इसके बाद इसके बीच में चम्मच से स्टफिंग रख दें।
- स्टफिंग रखने के बाद इसे गुजिया के आकार में फोल्ड कर दें। इसी तरह सारी लोइयों की गुजिया तैयार कर लें।
- जब गुजिया तैयार हो जाएं तो गैस पर कड़ाही रखकर घी गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें गुजिया डालकर फ्राई करें।
- इसके बाद फ्राई गुजिया को अलग प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी गुजिया फ्राई करें। अब गुजिया को तैयार चाशनी में कुछ देर के लिए डुबोकर रख दें।
- फिर चाशनी सूखने के लिए गुजिया को अलग रख दें। तैयार है स्वादिष्ट मावा गुजिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म