न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेव और टमाटर के कॉम्बिनेशन से बनती है लजीज सब्जी, होटल-ढाबे पर रहती है जबरदस्त डिमांड #Recipe

चटपटा पसंद करने वालों के लिए सेव टमाटर की सब्जी एक उपहार है। होटल या ढाबे पर इसकी कुछ ज्यादा ही मांग रहती है। आप अगर रूटीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 4:21:03

सेव और टमाटर के कॉम्बिनेशन से बनती है लजीज सब्जी, होटल-ढाबे पर रहती है जबरदस्त डिमांड #Recipe

चटपटा पसंद करने वालों के लिए सेव टमाटर की सब्जी एक उपहार है। होटल या ढाबे पर इसकी कुछ ज्यादा ही मांग रहती है। आप अगर रूटीन सब्जियों को खाकर बोर हो गए हैं तो इस डिश का लंच या डिनर कभी भी मजा ले सकते हैं। यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। टमाटर के साथ सेव का कॉम्बिनेशन इसके स्वाद को काफी लजीज बना देता है। इसे छोटे हो या बड़े हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। इसको बनाने के लिए थोड़े से दही का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर आप यह स्वादिष्ट सब्जी आसानी से बना सकते हैं।

sev tamatar ki sabji,sev tamatar ki sabji hotel,sev tamatar ki sabji dhaba,sev tamatar ki sabji home,sev tamatar ki sabji delicious,sev tamatar ki sabji tasty,sev tamatar ki sabji ingredients,sev tamatar ki sabji recipe

सामग्री (Ingredients)

सेव – 1 कप
टमाटर – 2
टमाटर प्यूरी – 1/2 कटोरी
दही – 2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
साबुत जीरा – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

sev tamatar ki sabji,sev tamatar ki sabji hotel,sev tamatar ki sabji dhaba,sev tamatar ki sabji home,sev tamatar ki sabji delicious,sev tamatar ki sabji tasty,sev tamatar ki sabji ingredients,sev tamatar ki sabji recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले टमाटर को धोकर सूती कपड़े से पोछ लें। इसके बाद टमाटर के बारीक टुकड़े काट लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- अब मसालों में 2 टी स्पून पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा व राई डाल कुछ सैकंड भूनें। अब एक चुटकी हींग डालें और तैयार मसाले का पेस्ट डालकर चम्मच से चलाते हुए भूनें।
- कुछ देर बाद कड़ाही में बारीक कटे टमाटर डालकर पकाएं। अब कड़ाही में नमक डालें और ढककर पकाएं।
- कुछ देर बाद जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें टमाटर प्यूरी डालकर मिक्स कर दें। अब ग्रेवी में दही डालें और एक से दो मिनट तक पकने दें।
- जब ग्रेवी तेल छोड़ने लग जाए तो इसमें कसूरी मेथी मसलकर डालें। इसके बाद गरम मसाला और आधा कप पानी ग्रेवी में मिला दें।
- अब ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक कि दोबारा तेल न छोड़ दें। इसके बाद ग्रेवी में सेव डालकर मिक्स कर दें।
- जब सेव नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि सेव ज्यादा नरम न हों। तैयार है सेव टमाटर की सब्जी। इसे हरे धनिया से सजा दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका