Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेव पराठा : हर जगह पर चल रखा है इसका जादू, इसके स्वाद से खिंचे चले आते हैं सब #Recipe

इंदौरी सेव देश ही नहीं, पूरी दुनिया में मशहूर है। लोग इसके स्वाद के दीवाने हैं और हमेशा इसके लिए बेकरार रहते हैं। इस नमकीन का पराठा भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 5:31:21

सेव पराठा : हर जगह पर चल रखा है इसका जादू, इसके स्वाद से खिंचे चले आते हैं सब #Recipe

इंदौरी सेव देश ही नहीं, पूरी दुनिया में मशहूर है। लोग इसके स्वाद के दीवाने हैं और हमेशा इसके लिए बेकरार रहते हैं। इस नमकीन का पराठा भी बनाया जा सकता है। आपने आलू, गोभी सहित कई चीजों के पराठे खाए होंगे, लेकिन शायद सेव का पराठा नहीं चखा होगा। अब तैयार हो जाएं इसकी रेसिपी जानने के लिए। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। जहां ब्रेकफास्ट के तौर पर यह बनाया जा सकता है, वहीं लंच या डिनर में भी इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। आपने अगर कभी इसे आजमाया नहीं है तो हमारी बताई विधि की मदद से आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। स्वाद से भरपूर सेव पराठे को सब्जी, चटनी या दही के साथ परोसें। इसे खाकर आपके मुंह से खुद ब खुद तारीफ निकल जाएगी। किसी मेहमान के आने पर उन्हें भी इस डिश का सरप्राइज दे सकते हैं।
sev paratha,sev paratha spicy dish,sev paratha ingredients,sev paratha recipe,sev paratha tasty,sev paratha delicious,sev paratha guest,sev paratha children सामग्री (Ingredients)

गेहूं आटा – 2 कप
सेव – 2 कप
प्याज बारीक कटा – 1
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
अमचूर पाउडर – 1/4 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार sev paratha,sev paratha spicy dish,sev paratha ingredients,sev paratha recipe,sev paratha tasty,sev paratha delicious,sev paratha guest,sev paratha children विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा लें और उसमें एक चम्मच तेल और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का सख्त आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे को ढककर कुछ देर के लिए अलग रख दें।
- इस बीच प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें। अब एक अन्य मिक्सिंग बाउल लें और सेव, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
- इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर स्टफिंग तैयार करें।
इसके बाद आटा लें और उसे एक बार और गूंथ लें। इसके बाद इसकी समान अनुपात की मीडियम साइड की लोइयां बना लें। अब एक नॉन स्टिक तवे को मीडियम आंच पर गरम करें।
- इस बीच एक लोई लेकर उसे बेलें और बीच में पराठे की स्टफिंग रखकर बंद करें और दोबारा बेल लें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर बेला हुआ पराठा डालकर सेकें।
- कुछ देर बाद पराठे के किनारे पर तेल डालें और उसे पलटकर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें।
- पराठा दोनों ओर से क्रिस्पी और सुनहरा होने तक सेकें। उसके बाद प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे सेव पराठे तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology