Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना पराठा : सावन में व्रत के लिए है परफेक्ट डिश, स्वाद के साथ सेहत को भी भाएगा इसका साथ #Recipe

सावन के व्रत रखते समय लोग शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए फलाहार भी करते हैं। इसमें ज्यादातर हेल्दी ऑप्शन को जगह दी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 4:58:05

साबूदाना पराठा : सावन में व्रत के लिए है परफेक्ट डिश, स्वाद के साथ सेहत को भी भाएगा इसका साथ #Recipe

सावन के व्रत रखते समय लोग शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए फलाहार भी करते हैं। इसमें ज्यादातर हेल्दी ऑप्शन को जगह दी जाती हैं। अगर आप कुट्टू खाकर बोर हो चुके हैं तो ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना पराठा रेसिपी। यह ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। आप इस डिश को व्रत के अलावा बच्चों के स्कूल टिफिन में भी पैक करके दे सकते हैं। इसे दही, मूंगफली की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस चीज का मजा सिर्फ व्रत में ही लिया जा सकता है। आम दिनों में भी इसका लुत्फ उठाने से नहीं चूकें। सभी लोगों को इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा।
sabudana paratha,sabudana paratha sawan,sabudana paratha energy,sabudana paratha fast,sabudana paratha vrat,sabudana paratha tasty,sabudana paratha healthy,sabudana paratha ingredients,sabudana paratha recipe सामग्री (Ingredients)

1 कप भीगा हुआ साबूदाना
2 मीडियम साइज उबले हुए आलू
सेंधा नमक स्वादानुसार
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस की गई अदरक
2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
घी पराठा सेंकने के लिए
2 बड़े चम्मच राजगिरा आटा बाइंडिंग के लिए sabudana paratha,sabudana paratha sawan,sabudana paratha energy,sabudana paratha fast,sabudana paratha vrat,sabudana paratha tasty,sabudana paratha healthy,sabudana paratha ingredients,sabudana paratha recipe विधि (Recipe)

- सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
- सुबह साबूदाना का अतिरिक्त पानी निकालकर उसे हल्का-सा मसल लें ताकि साबूदाना नरम होकर आसानी से गूंथ जाए।
- अब एक बाउल में भीगा हुआ साबुदाना, उबले हुए मैश आलू, सेंधा नमक, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और राजगिरा का आटा अच्छी तरह मिला लें।
- इससे नरम आटा लगा लें। इसके बाद हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर तैयार मिश्रण से लोई तोड़कर पॉलिथिन शीट पर धीरे-धीरे गोल पराठे के आकार में बेलें।
- इस बात का खास ख्याल रखें कि पराठा ज्यादा पतला ना बेलें वरना वो बेलते समय टूट सकता है।
- अब गरम तवे पर हल्का घी लगाकर पराठे को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। साबूदाना पराठा बनकर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology