न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना के अप्पे : हर पैमाने पर खरी उतरती है यह डिश, स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को देती एनर्जी #Recipe

साबूदाना की कई लजीज डिश बनती है। यूं तो ज्यादातर इनका प्रयोग व्रत के दौरान किया जाता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। आप कभी भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 4:22:35

साबूदाना के अप्पे : हर पैमाने पर खरी उतरती है यह डिश, स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को देती एनर्जी #Recipe

साबूदाना की कई लजीज डिश बनती है। यूं तो ज्यादातर इनका प्रयोग व्रत के दौरान किया जाता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। आप कभी भी इनका मजा ले सकते हैं। आज हम आपको साबूदाना के अप्पे बनाना बताएंगे। ये स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होते हैं। इसका मतलब है कि यह डिश आपके लिए हर पैमाने पर खरी उतरेगी। शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए इनका सेवन लाभदायक है। इसका जायका भी काफी हटकर और शानदार होता है। ऐसे में इसका साथ आपकी जीभ को भी भाएगा। यह बनाना बिल्कुल भी झंझट का काम नहीं है। इसे बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है।

sabudana appe,sabudana appe vrat,sabudana appe fast,sabudana appe delicious,sabudana appe tasty,sabudana appe ingredients,sabudana appe recipe,sabudana appe energy

सामग्री (Ingredients)

1 कटोरी साबूदाना (आधे घंटे भिगोया हुआ)
2 आलू (उबले हुए)
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 कटोरी मूंगफली (भुनी हुई)
सेंधा नमक स्वादानुसार

sabudana appe,sabudana appe vrat,sabudana appe fast,sabudana appe delicious,sabudana appe tasty,sabudana appe ingredients,sabudana appe recipe,sabudana appe energy

विधि (Recipe)

- सबसे पहले भुनी हुई मूंगफली को दरदरा पीस लें।
- अब एक बर्तन में साबूदाना, आलू, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, मूंगफली पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- मिश्रण के बॉल्स तैयार कर एक प्लेट में रखते जाएं। प्लेट को चिकना करना बिल्कुल न भूलें।
- धीमी आंच पर अप्पे स्टैंड में तेल लगाकर गरम करने के लिए रखें।
- तेल के गरम होते ही स्टैंड में बॉल्स रखें और ढककर तीन से चार मिनट तक पकाएं।
- तय समय के बाद बॉल्स पर हल्का सा और तेल लगाकर इसे पलटकर दूसरे साइड से भी चार मिनट तक सेंक लें।
- तैयार है साबूदाना अप्पे। हरे धनिये की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी

थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित

मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी

BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश

परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’

‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?

25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा

बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया

टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया

पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी

'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज