Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोटी समोसा : जो भी खाएगा हो जाएगा इसका मुरीद, बच्चों के साथ ही बड़े भी खाते हैं चाव से #Recipe

समोसे बाजार में मिलने वाली एक ऐसी चीज है जिसे देख अधिकतर लोगों का मन मचल जाता है। इसके स्वाद में ऐसी बात होती है कि हर कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 5:12:22

रोटी समोसा : जो भी खाएगा हो जाएगा इसका मुरीद, बच्चों के साथ ही बड़े भी खाते हैं चाव से #Recipe

समोसे बाजार में मिलने वाली एक ऐसी चीज है जिसे देख अधिकतर लोगों का मन मचल जाता है। इसके स्वाद में ऐसी बात होती है कि हर कोई तारीफ करने पर मजबूर हो जाता है। क्या आपने कभी रोटी से समोसा बनाया है। अक्सर घरों में रात की रोटियां बच जाती हैं और कई बार उसे कोई खाने वाला नहीं मिलता है। ऐसे में यह चटपटी डिश तैयार की जा सकती है। यह काफी टेस्टी होता है जिसे बच्चों के साथ ही बड़े भी चाव से खा लेते हैं। इसी बहाने रात की बची रोटियों को भी फेंकना नहीं पड़ता। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे ब्रेकफास्ट या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर भी परोसा जा सकता है।
roti samosa,roti samosa tasty,roti samosa delicious,roti samosa breakfast,roti samosa snacks,roti samosa ingredients,roti samosa recipe,roti samosa spicy dish,roti samosa guest सामग्री (Ingredients)

रोटी – 4
आलू उबले – 2-3
बेसन – 3 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
कलौंजी – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार roti samosa,roti samosa tasty,roti samosa delicious,roti samosa breakfast,roti samosa snacks,roti samosa ingredients,roti samosa recipe,roti samosa spicy dish,roti samosa guest विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलू उबाल लें। इसके बाद आलू के छिलके उतारें और एक बर्तन में आलू को अच्छी तरह से मसल लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें कलौंजी और हरी मिर्च डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
- इसके बाद मसला हुआ आलू कड़ाही में डालें और उसे चम्मच की मदद से चलाते हुए फ्राई करें। आलू को लगभग 1 मिनट तक भूनें।
- अब आलू मिश्रण में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब ऊपर से हरी धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।
- समोसे में फिलिंग के लिए मिश्रण तैयार हो गया है। अब एक छोटी सी बाउल में बेसन डालें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद रोटियां लें और चाकू की मदद से उन्हें बीच से काटकर दो टुकड़े कर लें। अब रोटी का एक टुकड़ा उठाएं और उसे हाथ से कोन का आकार दें।
- इसके बाद तैयार किया गया आलू का मिश्रण कोन में फिल करे और फिर उसे समोसे का आकार देते हुए दबाएं। रोटी के किनारों पर बेसन का घोल लगाएं और हाथ से अच्छे से दबा दें।
- इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें तैयार किए गए रोटी समोसा को डालकर डीप फ्राई करें। समोसे तलने के दौरान आंच धीमी रखें।
- समोसे तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। जब समोसे क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे रोटी समोसे तल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology