न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद से भरे स्पाइसी राइस समोसा से करें संडे की शुरुआत, आसान है रेसिपी

समोसा एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही बच्चे हों या बड़े सभी के मुंह में पानी आ जाता है। स्वाद से भरपूर समोसे की वैराइटीज़ की भी लंबी फेहरिस्त है। बाजार में नमकीन से लेकर मीठा समोसा तक मिलता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jan 2023 5:14:55

स्वाद से भरे स्पाइसी राइस समोसा से करें संडे की शुरुआत, आसान है रेसिपी

समोसा एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही बच्चे हों या बड़े सभी के मुंह में पानी आ जाता है। स्वाद से भरपूर समोसे की वैराइटीज़ की भी लंबी फेहरिस्त है। बाजार में नमकीन से लेकर मीठा समोसा तक मिलता है। वेज के साथ नॉनवेज समोसा भी मिल जाएगा। लेकिन क्या आपने कभी राइस समोसा का स्वाद चखा है। अगर नहीं, तो हम आपके लिए पके हुए चावल से तैयार होने वाला राइस समोसा की रेसिपी लेकर आए है। राइस समोसा बनाने के लिए स्टफिंग में आलू के बजाय पके हुए चावल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद काफी पसंद किया जाता है। तो फिर देर किस बात की है फटाफट हमारे द्वारा बताई गई इस रेसिपी को पढ़े और अपने परिवार को बनाकर खिलाएं राइस समोसा...

rice samosa recipe in hindi,samosa recipe in hindi,samosa,breakfast recipe in hindi,sunday breakfast recipe in hindi,recipe in hindi

राइस समोसा बनाने के लिए सामग्री

मैदा - 1 कप
चावल पके - 1 कप
मक्खन - 1/2 चम्मच
देसी घी - 1 टी स्पून
हरी प्याज कटी - 1/4 कप
चिली सॉस - 1 टी टेबलस्पून
तेल - तलने के लिए
नमक स्वादानुसार

rice samosa recipe in hindi,samosa recipe in hindi,samosa,breakfast recipe in hindi,sunday breakfast recipe in hindi,recipe in hindi

राइस समोसा बनाने की विधि

- राइस समोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को कुकर में पका लें और उसके बाद उन्हें एक बर्तन में निकालकर रख लें।
- अब हरी प्याज लेकर उसके सफेद भाग और पत्ते के बारीक टुकड़े काट लें।
- इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें मैदा डालें और चुटकीभर नमक के साथ 1 चम्मच पिघला हुआ देसी घी डालकर मिक्स करें।
- अब मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और उसे गीले सूती कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में मक्खन डालकर उसे हलकी आंच पर गर्म करें।
- मक्खन के पिघल जाने पर उसमें कटी हुई हरी प्याज डालकर लगभग 1 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद पके चावल, चिली सॉस और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- चावल को 2 मिनट तक चलाते हुए पका लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। लीजिए समोसे में भरने का मिश्रण तैयार हो गया है।
- अब मैदे का आटा लें और उसे एक बार और गूंथें।
- इसके बाद उसकी समान अनुपात की लोइयां बना लें।
- अब एक लोई लें और उसे लंबा बेल लें। अब इसे चाकू की मदद से बीच में से काट लें और एक हिस्सा लेकर उसे कोन की तरह तिकोना कर लें।
- अब इसमें तैयार मसाले को भरें और ऊपरी हिस्से के एक तरफ पानी लगाकर समोसा चिपका दें और एक प्लेट में अलग रख दें। इसी तरह सारे लोइयों और स्टफिंग से समोसे बना लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे तेज आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। - जब तेल गर्म हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के मुताबिक उसमें राइस समोसा डालें और डीप फ्राई करें।
- समोसे पलटा पलटाकर तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए और समोसे क्रिस्पी न हो जाएं।
- इसके बाद समोसे एक प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारे राइस समोसे फ्राई कर लें।
- लीजिए आपका स्पाइसी राइस समोसा तैयार है अब इसे चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत