न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवा ढोकला : खाना खाने के कुछ देर बाद ही लग रही दोबारा भूख, तो तैयार कर सकते हैं यह टेस्टी डिश #Recipe

गुजरात का फेमस फूड ढोकला बेसन के अलावा रवा से भी तैयार किया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सुपाच्य भी है। इतना ही नहीं ये...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 May 2025 4:48:27

रवा ढोकला : खाना खाने के कुछ देर बाद ही लग रही दोबारा भूख, तो तैयार कर सकते हैं यह टेस्टी डिश #Recipe

गुजरात का फेमस फूड ढोकला बेसन के अलावा रवा से भी तैयार किया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सुपाच्य भी है। इतना ही नहीं ये कम समय में ही बनकर तैयार हो जाता है। ऐसे में चाहें तो शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर इसका मजा उठा सकते हैं। कई दफा खाना खाने के कुछ देर बाद ही दोबारा भूख महसूस होने लगती है, ऐसी सूरत में भी इस डिश को बनाकर खाया जा सकता है। आप भी अगर यह खाना पसंद करते हैं और इसे घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे तैयार करने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी से आपको जरा भी मुश्किल नहीं आएगी।

rava dhokla,rava dhokla snacks,rava dhokla tea,rava dhokla hungry,rava dhokla meal,rava dhokla ingredients,rava dhokla recipe,rava dhokla tasty,rava dhokla delicious

सामग्री (Ingredients)

रवा – 1 कप
गाढ़ा दही – 1 कप
चीनी – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
बेकिंग सोड़ा – 3/4 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
तिल – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 7-8
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

rava dhokla,rava dhokla snacks,rava dhokla tea,rava dhokla hungry,rava dhokla meal,rava dhokla ingredients,rava dhokla recipe,rava dhokla tasty,rava dhokla delicious

विधि (Recipe)

- एक बर्तन में सबसे पहले रवा डाल दें। इसमें दही डालकर दोनों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण में हरी मिर्च का पेस्ट, कद्दूकस अदरक और नमक डालकर मिला दें।
- ध्यान रखें कि इस मिश्रण का गाढ़ा घोल बनाना है। अब इस घोल को 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- तय समय के बाद घोल लें और जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डाल और फेंट लें। अब घोल में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर बैटर धीरे-धीरे मिलाएं जब तक कि बैटर झागदार न हो जाए।
- इसके बाद बैटर पर बुलबुले आ जाएंगे। इन बुलबुलों को हटाने के लिए इसे 1-2 बार टैप करें। अब एक बर्तन में ढोकला बैटर डालकर इसे 11 मिनट तक भाप दें।
- इसके बाद ढोकले के बर्तन को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ढोकला ठंडा हो जाए तो उन्हें एक बाउल में निकाल लें।
- अब ढोकला में तड़का लगाने के लिए एक छोटे से बर्तन में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई, जीरा, हींग और तिल डाल दें।
- जब मसाला तड़कने लग जाए तो उसमें कढ़ी पत्ते और बीच से चीरी हुई हरी मिर्च डाल दें। जब सभी मसाले अच्छे से चटकने लग जाएं तो तड़के को ढोकले पर डालकर फैला दें।
- आखिर में ढोकले पर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें। आपका चाय के साथ खाने के लिए गरमागरम रवा ढोकला बनकर तैयार है। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज