न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोटेटो रोल : घर के सभी सदस्यों को लुभाता है इसका स्वाद, स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं प्रयोग #Recipe

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका प्रयोग हर घर में आएदिन होता रहता है। कह सकते हैं कि इसके बगैर रसोई की कल्पना भी नहीं कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 4:56:51

पोटेटो रोल : घर के सभी सदस्यों को लुभाता है इसका स्वाद, स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं प्रयोग #Recipe

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका प्रयोग हर घर में आएदिन होता रहता है। कह सकते हैं कि इसके बगैर रसोई की कल्पना भी नहीं कर सकते। आलू किसी भी सब्जी के साथ फिट हो जाता है। इसकी जो भी डिश होती है उनका स्वाद एक से बढ़कर एक होता है। स्नैक्स के मामले में भी आलू से बने फूड आइटम काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें से एक है पोटेटो रोल। कई बार होता है जब लंच के बाद भी दिन के वक्त हल्की सी भूख महसूस होने लगती है। ऐसी सूरत में आप इस डिश का लुत्फ उठा सकते हैं। इसका स्वाद सबको लुभाता है और घर का हर सदस्य इस पर फिदा हो जाता है। ये मिनटों में बेहद आसानी से तैयार हो जाती है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे कोई दिक्कत नहीं आएगी।

potato roll,potato roll ingredients,potato roll recipe,potato roll snacks,potato roll tasty,potato roll delicious,potato roll children,potato roll family

सामग्री (Ingredients)

आलू उबले – 2
मैदा – 1 कटोरी
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
तेल – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार

potato roll,potato roll ingredients,potato roll recipe,potato roll snacks,potato roll tasty,potato roll delicious,potato roll children,potato roll family

विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलू को उबाल लें और उन्हें छीलकर एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस कर लें।
- अब आलू में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद एक दूसरे बर्तन में मैदा लें औऱ उसमें थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद उसकी लोइयां बना लें।
- अब एक लोई लेकर उसकी पतली रोटी तैयार करें और आलू के मिश्रण का बेलनाकार मसाला बनाकर रोटी के बीच में रख दें।
- इसके बाद मसाले के आस-पास से कट मारते हुए रोल को घुमाते जाएं और आखिर में रोल के किनारे पर पानी लगाकर उसे चिपका दें।
- इसी तरह सारी लोइयां बेलते जाएं और उनके रोल तैयार कर प्लेट में अलग रखते जाएं। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पोटेटो रोल डालें और डीप फ्राई करें। 1 से 2 मिनट में रोल अच्छे से फ्राई हो जाएं।
- इन्हें फ्राई करने के दौरान लगातार करछी की मदद से चलाते रहें। इन्हें तब तक फ्राई करना है जब तक कि इनका रंग सुनहरा और ये रोल क्रिस्पी ना हो जाएं।
- अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। पोटेटो रोल्स बनकर तैयार हो गए हैं। इन्हें टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह