न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोटेटो नगेट्स : बनाने में लगता है कम समय और आसानी से तैयार हो जाती है यह स्वादिष्ट डिश #Recipe

ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर पोटेटो नगेट्स को बनाकर खाया जा सकता है। यह क्रिस्पी मसालेदार डिश स्वाद से भरपूर होती है। इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 5:26:32

पोटेटो नगेट्स : बनाने में लगता है कम समय और आसानी से तैयार हो जाती है यह स्वादिष्ट डिश #Recipe

ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर पोटेटो नगेट्स को बनाकर खाया जा सकता है। यह क्रिस्पी मसालेदार डिश स्वाद से भरपूर होती है। इसका जायका बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी भाता है। आप अगर एक जैसी चीजें खा-खाकर बोर हो गए हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि ये कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है। इसके साथ ही इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी रखा जा सकता है। यह बनाने के लिए आलू के साथ ही ब्रेड चूरा और अन्य सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। ये रेसिपी खाने में जितनी लजीज है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। इसके साथ सुबह की जायकेदार शुरुआत करें। यह डिश सबको तारीफ करने के लिए मजबूर कर देगी।

potato nuggets,potato nuggets breakfast,potato nuggets snacks,potato nuggets ingredients,potato nuggets recipe,potato nuggets tasty,potato nuggets delicious

सामग्री (Ingredients)

आलू उबले – 3-4
कॉर्न फ्लोर – 1/4 कप
ब्रेड क्रम्ब्स – डेढ़ कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
चीज कद्दूकस – 3 टेबल स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
मिक्स्ड हर्ब्स – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

potato nuggets,potato nuggets breakfast,potato nuggets snacks,potato nuggets ingredients,potato nuggets recipe,potato nuggets tasty,potato nuggets delicious

विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलू उबालकर छील लें। इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में आलू डालकर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें चीज, अदरक-लहसुन पेस्ट, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में 1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिला दें। इस मिश्रण को अलग रख दें।
- अब एक अन्य बाउल में कॉर्न फ्लोर, थोड़ी सा काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर कॉर्न फ्लोर का बैटर तैयार कर लें।
- ध्यान रखें कि बैटर चिकना एवं स्मूद होना चाहिए। अब आलू के मसाले को थोड़ा सा लेकर हाथों से उसे बेलनाकार कर लें।
- इसे पहले कॉर्न फ्लोर के बैटर में डुबोएं और इसके बाद ब्रेड क्रम्ब्स की बाउल में डालकर चारों ओर से रोल कर लें।
- इसी तरह सारे मसाले से रोल बनाकर उन पर ब्रेड क्रम्ब्स लगाकर रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो पहले से तैयार किए गए पोटेटो नगेट्स को कड़ाही की क्षमता के अनुसार डालकर उन्हें डीप फ्राई करें।
- इन्हें तब तक तलना है जब तक कि नगेट्स गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
- इसी तरह सारे नगेट्स फ्राई कर लें। अब इन्हें टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह