न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस रेसिपी से बनाएं परफेक्ट गोभी पराठा, अब स्टफिंग फटने की टेंशन नहीं

घर पर बनाएं परफेक्ट गोभी पराठा, बिना स्टफिंग फटे। इस आसान तरीका से आपका पराठा हमेशा फूला-फूला, क्रिस्पी और ढाबा स्टाइल तैयार होगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 7:30:29

इस रेसिपी से बनाएं परफेक्ट गोभी पराठा, अब स्टफिंग फटने की टेंशन नहीं

गोभी पराठा घर में बनाते समय अक्सर स्टफिंग बाहर निकलने की समस्या सामने आती है। कई बार पराठा तवे तक पहुँचते-पहुँचते फट जाता है, जिससे पूरी मेहनत बेकार लगती है। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है। आज हम आपको वह खास तरीका बताएंगे, जिससे आपके पराठे हमेशा फूले-फूले, ढाबा स्टाइल और बिना फटे तैयार होंगे।

गोभी की नमी को करें कंट्रोल

पराठा फटने का सबसे बड़ा कारण गोभी की नमी है। गोभी में नमक डालते ही वह पानी छोड़ती है और आटा गीला हो जाता है। इसका आसान समाधान यह है कि कद्दूकस की हुई गोभी में थोड़ा नमक डालकर 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे एक साफ सूती कपड़े में डालकर अच्छे से निचोड़ लें। इस प्रक्रिया से गोभी पूरी तरह सूखी और फूली-फूली हो जाएगी। (निचोड़े हुए पानी का इस्तेमाल आप आटा गूंधने में कर सकते हैं, जिससे पराठे का स्वाद और बढ़ जाता है।)

मसालों से भरें स्टफिंग का स्वाद

सूखी गोभी में अब बारीक कटी हरी मिर्च, खूब हरा धनिया, कद्दूकस किया हुआ अदरक और मसाले मिलाएं। मसालों में धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और लाल मिर्च डालें। नमक पहले ही डाल दिया है, इसलिए अब हल्का नमक ही मिलाएं और स्वाद चखकर एडजस्ट करें। अदरक और अजवाइन डालना न भूलें, यह गोभी को पचाने में मदद करता है और स्वाद भी बढ़ाता है।

आटे का होना चाहिए सही और नरम

अकसर लोग भरवां पराठों के लिए सख्त आटा गूंध लेते हैं, जो गलत है। भरवां पराठों के लिए आटा हमेशा नरम होना चाहिए। अगर आटा बहुत सख्त होगा और स्टफिंग नरम, तो बेलते समय पराठा फट जाएगा। आटे को अच्छे से मसलकर चिकना और लोचदार बना लें।

बेलने और सेंकने का सही तरीका

लोई में मसाला भरकर उसे पोटली की तरह बंद करें। फिर उंगलियों से हल्का सा दबाकर फैलाएं, ताकि स्टफिंग चारों तरफ बराबर फैल जाए। अब बेलन को बहुत हल्के हाथों से चलाएं। तवे पर मध्यम आंच में घी या मक्खन लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक सेंकें।

बस, आपका परफेक्ट, ढाबा स्टाइल गोभी पराठा तैयार है। इसे सफेद मक्खन, दही या आम के अचार के साथ परोसें। यकीन मानिए, इस ट्रिक से बनाए गए पराठों की तारीफ आपके परिवार वाले और मेहमान जरूर करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज