न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की बर्फी, इतनी नरम कि मुंह में रखते ही घुल जाए, आसान रेसिपी तुरंत करें नोट

घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर मुलायम मूंगफली की बर्फी, जो मुंह में रखते ही घुल जाए। जानिए आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री और स्वादिष्ट बर्फी बनाने के आसान स्टेप्स।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 14 May 2026 5:59:16

प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की बर्फी, इतनी नरम कि मुंह में रखते ही घुल जाए, आसान रेसिपी तुरंत करें नोट

अगर आप घर पर कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली मिठाई ट्राई करना चाहते हैं, तो मूंगफली की बर्फी एक शानदार विकल्प हो सकती है। प्रोटीन से भरपूर यह स्वीट डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है। खास बात यह है कि इसकी बनावट इतनी मुलायम होती है कि बर्फी मुंह में रखते ही घुलने लगती है। त्योहार हो, मेहमानों का आना हो या फिर मीठा खाने की क्रेविंग, यह आसान रेसिपी हर मौके के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और कुछ आसान सामग्री से घर पर ही बाजार जैसी स्वादिष्ट बर्फी तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

मूंगफली – 500 ग्राम
चीनी – 500 ग्राम
पानी – 250 ग्राम
मावा – 500 ग्राम
घी – 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – स्वादानुसार
केसर या फूड कलर (वैकल्पिक)

पहला स्टेप – मूंगफली तैयार करें

सबसे पहले बिना छिलके वाली मूंगफली लें। अगर आपके पास छिलके वाली मूंगफली है, तो उसे हल्का भून लें और फिर हाथों से रगड़कर छिलका निकाल दें। ध्यान रखें कि मूंगफली ज्यादा न भुने, वरना उसका स्वाद बदल सकता है। मूंगफली अंदर से हल्के सफेद रंग की रहनी चाहिए।

दूसरा स्टेप – बारीक पीस लें

अब भुनी हुई मूंगफली को पूरी तरह ठंडा कर लें। इसके बाद मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि मिक्सी को लगातार न चलाएं, बल्कि बीच-बीच में रोकते रहें। ऐसा करने से मूंगफली तेल नहीं छोड़ेगी और उसका पाउडर एकदम बढ़िया तैयार होगा।

तीसरा स्टेप – चाशनी बनाएं

एक पैन में चीनी और पानी डालकर गैस पर रखें। इसे तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए। अगर आप हल्का रंग या केसर डालना चाहते हैं, तो इसी स्टेज पर मिला सकते हैं। हालांकि सादी सफेद मूंगफली बर्फी का स्वाद और लुक दोनों ज्यादा अच्छे लगते हैं। आखिर में खुशबू के लिए इलायची पाउडर डाल दें।

चौथा स्टेप – मावा और मूंगफली मिलाएं

जब चाशनी में हल्के बुलबुले आने लगें, तब उसमें मावा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर मावा उपलब्ध नहीं है, तो उसकी जगह मिल्क पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच घी डालें और फिर पिसी हुई मूंगफली मिला दें। सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर लगातार चलाते रहें।

पांचवां स्टेप – सेट करें बर्फी

जब मिश्रण हल्के गाढ़े बैटर जैसा हो जाए, तब गैस बंद कर दें। अगर मिश्रण ज्यादा पतला लगे तो इसे थोड़ी देर और पका लें। अब एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर या बटर पेपर बिछाकर तैयार मिश्रण फैला दें। इसे समान रूप से सेट करें और करीब 5 से 6 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि बर्फी अच्छी तरह जम जाए।

तैयार है स्वादिष्ट मूंगफली बर्फी

सेट होने के बाद अपनी पसंद के आकार में बर्फी काट लें। ऊपर से बादाम, पिस्ता या अन्य मेवे लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। यह मुलायम और स्वादिष्ट मूंगफली बर्फी कई दिनों तक आसानी से स्टोर की जा सकती है। चाय के साथ या मीठे स्नैक के तौर पर इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह