न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर मखनी बिरयानी : डिनर में इस शानदार डिश से पूरे परिवार का दिल हो जाएगा खुश #Recipe

पनीर से बने फूड आइटम खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं। इन्हें हर कोई पसंद करता है। यहां तक कि पनीर कई लोगों की फेवरेट लिस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 5:24:41

पनीर मखनी बिरयानी : डिनर में इस शानदार डिश से पूरे परिवार का दिल हो जाएगा खुश #Recipe

पनीर से बने फूड आइटम खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं। इन्हें हर कोई पसंद करता है। यहां तक कि पनीर कई लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। इसकी ऐसी ही एक डिश है मखनी पनीर बिरयानी, जिस पर हर कोई पर प्यार लुटाता है। आपने सादी बिरयानी तो कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी मखनी पनीर बिरयानी चखी है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो करने पर आपको यह बनाने में जरा भी जोर नहीं आएगा। ये आपके डिनर के लिए भी एक परफेक्ट चोइस हो सकता है। आप रात के समय अगर कुछ अलग और स्पेशल खाना चाहते हैं तो इसके बारे में सोच सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों से आपको जमकर तारीफ मिलेगी।

paneer makhani biryani,paneer makhani biryani ingredients,paneer makhani biryani recipe,paneer makhani biryani dinner,paneer makhani biryani tasty,paneer makhani biryani delicious,paneer makhani biryani favorite

सामग्री (Ingredients)

बासमती चावल उबले – 3 कप
पनीर – 250 ग्राम
काजू पेस्ट – 1/2 कप
क्रीम – 1/2 कप
प्याज लच्छे फ्राइड – 1/2 कप
बारीक कटा प्याज – 1/2 कप
देसी घी – 3 टेबल स्पून
बटर – 2 टेबल स्पून
बादाम – 10
हरी मिर्च कटी – 3
लहसुन – 5 कलियां
टोमेटो प्यूरी – 1/2 कप
अदरक कद्दूकस – 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
पुदीने की पत्तियां – 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
लौंग – 5
दालचीनी – 2 टुकड़े
बड़ी इलायची – 2
हरी इलायची – 5
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

paneer makhani biryani,paneer makhani biryani ingredients,paneer makhani biryani recipe,paneer makhani biryani dinner,paneer makhani biryani tasty,paneer makhani biryani delicious,paneer makhani biryani favorite

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पनीर लें और उसके आधा-आधा इंच के टुकड़े कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें। जब पनीर फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।
- अब बचे घी में बड़ी इलायची, लौंग, दालचीनी, छोटी इलायची, काली मिर्च डालकर लगभग आधा मिनट तक भून लें।
- इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, कद्दूकस अदरक, हरी मिर्च, कटी लहसुन की कलियां डालकर तेज आंच में चलाते हुए फ्राई करें।
- अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें टोमेटो प्यूरी डालकर 4 से 5 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
- इसके बाद काजू पेस्ट, क्रीम और स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए और घी छोड़ने लग जाए तो इसमें फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालें और 10 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद आंच बंद कर दें। अब एक बर्तन को धीमी आंच पर गैस पर रख दें और उसमें एक तिहाई उबले चावल की परत बिछा दें।
- अब इन चावलों के ऊपर पनीर के तैयार आधे मिश्रण की परत बिछा दें। अब इसके ऊपर एक बार फिर एक तिहाई उबले चावल की परत बिछा दें।
- अब दोबारा बचे हुए पनीर के मिश्रण की परत चावल पर बनाकर बिछा दें। आखिर में बचे चावलों की परत सबसे ऊपर बिछा दें।
- इसके बाद लच्छेदार प्याज को फ्राई कर लें और उसे चावल की सबसे ऊपर की परत पर डालकर अच्छे से फैला दें। इसके बाद बिरयानी पर पुदीना और धनिया पत्ती फैला दें।
- इसके बाद इसमें ऊपर से मक्खन डालकर बर्तन को ढंक दें और एकदम धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक रखकर बिरयानी को पकाएं।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और बिरयानी से ढक्कन हटा दें। मखनी पनीर बिरयानी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रायते के साथ गरमागरम परोस सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह