न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर की और डिश की जैसे इसकी खीर भी होती है लाजवाब, इस बार घर पर प्रयोग करके जरूर देखें #Recipe

पनीर का इस्तेमाल कई फू़ड आइटम्स में किया जाता है। इन सभी का स्वाद एक से बढ़कर एक होता है। आज हम आपको पनीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 4:27:06

पनीर की और डिश की जैसे इसकी खीर भी होती है लाजवाब, इस बार घर पर प्रयोग करके जरूर देखें #Recipe

पनीर का इस्तेमाल कई फू़ड आइटम्स में किया जाता है। इन सभी का स्वाद एक से बढ़कर एक होता है। आज हम आपको पनीर की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। हमारा इशारा है पनीर की खीर की ओर। आप अगर पारंपरिक खीर खाकर बोर हो गए हैं तो पनीर की खीर एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जहां चावल की खीर तैयार करने में काफी समय खर्च हो जाता है, वहीं पनीर की खीर बहुत जल्दी बन जाती है। इसका जायका भी हटकर है। इसे बनाने के लिए पनीर के अलावा छेने का भी प्रयोग किया जा सकता है। हम आपको पनीर की खीर बनाने की आसान सी रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। दिवाली के इस मौसम में इस स्वीट डिश को घर पर आजमाया जा सकता है।

paneer kheer,paneer kheer ingredients,paneer kheer recipe,paneer kheer festival,paneer kheer sweet dish,paneer kheer diwali,paneer

सामग्री (Ingredients)

दूध – 3 कप
पनीर/छेना (मसला हुआ) – 1/2 कप
चीनी – 6 टेबल स्पून
हरी इलायची – 4
बादाम कटे – 15
काजू कटे – 15
पिस्ता कटे – 15
केसर – 5-6 पत्तियां
गुलाब जल – डेढ़ टी स्पून

paneer kheer,paneer kheer ingredients,paneer kheer recipe,paneer kheer festival,paneer kheer sweet dish,paneer kheer diwali,paneer

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दूध डालकर गैस पर गरम करने के लिए रख दें।
- गैस की फ्लेम मीडियम पर रखकर दूध को उबालें।
- जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस की फ्लेम को धीमी कर दें और करछी की मदद से दूध को हिलाते रहें जब तक कि दूध में थोड़ा गाढ़ापन न आ जाए।
- लगभग 5 से 6 मिनट तक दूध को पकाएं। इस दौरान बीच-बीच में दूध को चलाते रहें।
- अब इसमें चीनी डाल दें और फिर 5 मिनट तक पकने दें।
- जब दूध में चीनी अच्छी तरह से घुल जाए और दूध का रंग हल्का भूरा होने लगे तो उसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता मिला दें।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर की पत्तियों को डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इन्हें लगभग 2 मिनट तक पकने दें। अब इसके अंदर मसला हुआ पनीर मिला दें।
- अगर पनीर की जगह छेने का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसे भी मसलकर डाल सकते हैं।
- अगर पनीर ताजा है तो उसे मसलकर प्रयोग करें और अगर फ्रिज का रखा हुआ पनीर है तो उसे क्रश करके भी यूज किया जा सकता है।
- खीर में पनीर डालने के बाद धीमी आंच पर इसे लगभग दो मिनट तक पकने दें।
- पनीर को अच्छी तरह से पकाना है। इसके बाद खीर में गुलाब जल मिला दें और करछी की मदद से खीर में अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इस तरह पनीर की खीर बनकर तैयार है। खीर को ड्राई फ्रूट्स और केसर की पत्तियों से गार्निश कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम