न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर बिरयानी : लंच हो या फिर डिनर दोनों के लिए है बेहतरीन चोइस, लें इस हेल्दी-टेस्टी डिश का मजा #Recipe

लंच या डिनर कभी भी पनीर बिरयानी का मजा लिया जा सकता है। बिरयानी एक ऐसी डिश है जो कि वेज और नॉनवेज दोनों तरह से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 4:45:10

पनीर बिरयानी : लंच हो या फिर डिनर दोनों के लिए है बेहतरीन चोइस, लें इस हेल्दी-टेस्टी डिश का मजा #Recipe

लंच या डिनर कभी भी पनीर बिरयानी का मजा लिया जा सकता है। बिरयानी एक ऐसी डिश है जो कि वेज और नॉनवेज दोनों तरह से बनाई जा सकती है। बिरयानी की कई वैराइटी काफी लोकप्रिय हैं, इनमें से एक है पनीर बिरयानी। यह न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि सेहत का भी ख्याल रखती है। अगर कोई पार्टी देने जा रहे हैं या फिर कोई मेहमान आया है तो उनके लिए भी यह शानदार विकल्प है। इसे बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। आप अगर इस दफा कुछ अलग ट्राई करने की सोच रहे हैं तो यह डिश बनाइए। इसके लिए हमारी रेसिपी आपके लिए पूरी तरह से मददगार साबित होगी और आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।

paneer biryani,paneer biryani ingredients,paneer biryani recipe,paneer biryani special dish,paneer biryani party,paneer biryani guest,paneer biryani tasty,paneer biryani healthy

सामग्री (Ingredients)

चावल – 3 कप
पनीर – 1/2 किलो
काजू पेस्ट – 1 कप
बादाम – 10
मक्खन – 2 टेबल स्पून
देसी घी - 4 टेबल स्पून
टोमेटो प्यूरी -1 कप
हरी मिर्च कटी - 3
अदरक कटी - 1 टेबल स्पून
प्याज लच्छे में कटा – 1 कप
प्याज बारीक कटा – 1
लहसुन - 5 कलियां
पुदीने की पत्तियां - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
दालचीनी - 2 टुकड़े
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
तंदूरी मसाला - 1 टी स्पून
बड़ी इलायची - 4
हरी इलायची - 6
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer biryani,paneer biryani ingredients,paneer biryani recipe,paneer biryani special dish,paneer biryani party,paneer biryani guest,paneer biryani tasty,paneer biryani healthy

विधि (Recipe)

- पहले चावल धोएं और फिर उन्हें उबाल लें। इस बीच पनीर के टुकड़े काट लें। चावल उबलने के बाद कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें।
- घी गरम होने के बाद पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसके बाद फ्राइड पनीर को एक बाउल में निकाल लें।
- अब बचे हुए घी में बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर, लौंग और हरी इलायची डालकर कुछ देर तक भूनें।
- लगभग 30 सैकंड तक मसाले भूनने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
- फ्राई करने के दौरान जब प्याज नरम हो जाए तो हल्दी, तंदूरी मसाला और इलायची पाउडर भी डालकर भूनें। कुछ देर भूनने के बाद कड़ाही में टमाटर प्यूरी डालकर मिलाएं।
- 5 मिनट तक भूनने के बाद मिश्रण में काजू पेस्ट और स्वाद के अनुसार नमक भी मिला लें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए और घी छोड़ने लगे तो फ्राइड पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब एक बर्तन लें और उसे गैस पर धीमी आंच पर रख दें। अब बर्तन में पहले एक तिहाई पके चावल डालकर परत बना दें।
- इसके ऊपर पनीर का तैयार आधा मिश्रण बिछाकर दूसरी परत बनाएं। फिर चावल की एक और परत इसके ऊपर बना दें।
- फिर पनीर के मिश्रण की चावल के ऊपर दूसरी परत बनाएं। आखिर में चावल के सबसे ऊपरी हिस्से पर परत बिछा दें।
- अब चावल के ऊपर लच्छेदार तला हुआ प्याज, धनिया पत्ती और पुदीना पत्ती डालकर फैलाएं।
- इसके बाद बर्तन को ढककर धीमी आंच पर कम से कम 12-15 मिनट तक बिरयानी को पकने दें फिर गैस बंद कर दें। तैयार है पनीर बिरयानी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म