न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पालक सैंडविच : इस हेल्दी डिश के साथ करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के मामले में भी है लाजवाब #Recipe

पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन भी होता है जो कि खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। अगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 4:22:21

पालक सैंडविच : इस हेल्दी डिश के साथ करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के मामले में भी है लाजवाब #Recipe

पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन भी होता है जो कि खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं तो पालक सैंडविच एक बढ़िया ऑप्शन है। इसे दिन में स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। इसे घर का हर सदस्य पसंद करेगा चाहे वो छोटा हो या बड़ा। यह लंच बॉक्स के लिए भी एक परफेक्ट रेसिपी है। कई बच्चे पालक को देखते ही मुंह बनाते हैं। ऐसे में उनके सामने इस डिश को सर्व कर दिया जाए तो वे इसे बड़े चाव से खाएंगे। इसे बनाने में स्वीट कॉर्न का भी प्रयोग किया जाता है। आपने अगर कभी इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि को फॉलो कर आपकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी।

palak sandwich,palak sandwich ingredients,palak sandwich recipe,palak sandwich healthy,palak sandwich tasty,palak sandwich breakfast,palak sandwich morning,palak sandwich delicious

सामग्री (Ingredients)

पालक – 1/2 किलो
स्वीट कॉर्न – 1/2 कप
चीज कद्दूकस – 1/2 कप
ब्रेड स्लाइस – 8
प्याज – 1
लहसुन – 2-3 कलियां
हरी मिर्च – 1
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

palak sandwich,palak sandwich ingredients,palak sandwich recipe,palak sandwich healthy,palak sandwich tasty,palak sandwich breakfast,palak sandwich morning,palak sandwich delicious

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पालक के डंठल को तोड़कर अलग कर दें। इसके बाद एक बर्तन में पालक के पत्ते डालकर उन्हें अच्छी तरह से धोकर साफ करें।
- इसके बाद पालक के पत्तों को उबाल लें और फिर उन्हें दोबारा ठंडे पानी से धो लें। फिर ब्लांच किया हुआ पालक बारीक काटकर अलग रख दें।
- इसके बाद स्वीट कॉर्न को ओवन या कड़ाही में पानी डालकर उबाल लें। अब प्याज और लहसुन की कलियां बारीक-बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर भूनें।
- लगभग एक मिनट तक पकाने के बाद इसमें कटा हुआ पालक डालकर मिक्स करें और पकने दें। कुछ देर पकाने के बाद इसमें कटी हरी मिर्च और उबले कॉर्न डाल दें।
- फिर काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को ठीक से मिलाकर कुछ देर और भूनें।
- अब तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और इसमें कद्दूकस किया चीज मिला दें। अब ब्रेड स्लाइस समतल जगह पर रखें और उसमें तैयार किया मिश्रण चारों ओर फैला दें।
- मिश्रण के ऊपर एक और ब्रेड रखकर बंद कर दें। इसी तरह सारे सैंडविच तैयार करें। अब हर सैंडविच पर तेल लगाएं और उसे सैंडविच ग्रिलर में रखकर सेकें।
- सैंडविच को दोनों ओर से सुनहरा होने तक पकाएं। इसके बाद निकाल लें। अब पालक सैंडविच के टुकड़े काटकर सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक