न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना तेल के ऐसे तैयार करें नरम-मुलायम और फूले-फूले भटूरे, झटपट लिख लें आसान रेसिपी

बिना तेल के नरम-मुलायम और फूले-फूले भटूरे घर पर आसानी से बनाएं। जानिए हेल्दी भटूरे बनाने की आसान रेसिपी, वो भी बिना तलने और कम समय में।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 28 Jan 2026 9:12:26

बिना तेल के ऐसे तैयार करें नरम-मुलायम और फूले-फूले भटूरे, झटपट लिख लें आसान रेसिपी

छोले-भटूरे का जिक्र आते ही स्वाद के शौकीनों की जुबान पर पानी आ जाना बिल्कुल स्वाभाविक है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे यह क्लासिक नॉर्थ इंडियन डिश पसंद न हो। खासकर उत्तर भारत में तो छोले-भटूरे की दीवानगी अलग ही स्तर पर देखने को मिलती है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए यह सिर्फ एक नाश्ता या भोजन नहीं, बल्कि एक खास एहसास है। बहुत से लोगों के लिए तो छोले-भटूरे सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि एक इमोशन हैं।

हालांकि बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती हेल्थ अवेयरनेस के चलते अब लोग तले-भुने खाने से थोड़ा परहेज करने लगे हैं। इसके बावजूद जब भी प्लेट में फूले-फूले, सुनहरे भटूरे नजर आते हैं, तो खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर वही स्वाद बिना तेल के मिल जाए, तो क्या ही बात हो! इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बिना तेल के भटूरे बनाने की एक आसान और स्मार्ट रेसिपी, जिससे आप घर पर ही हल्के, फूले-फूले भटूरे तैयार कर सकते हैं। चलिए, देर न करते हुए जान लेते हैं इसकी सिंपल विधि।

बिना तेल के भटूरे बनाने की विधि

स्टेप 1:

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें। इसमें दही, बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटा तैयार होने के बाद इसे एक साफ कपड़े से ढककर करीब 1 घंटे के लिए रख दें, ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए।

स्टेप 2:
एक घंटे बाद आटे को हल्का सा मसल लें और उसकी लोइयां बना लें। अब इन लोइयों से भटूरे बेल लें और एक प्लेट में रखते जाएं।

स्टेप 3:
अब गैस पर एक बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी में अच्छी तरह उबाल आने लगे, तो उसमें एक-एक करके भटूरे डालें। करीब 2 मिनट बाद जब भटूरे हल्के से फूलने लगें, तो उन्हें पानी से निकाल लें।

स्टेप 4:
इसके बाद एयर फ्रायर को पहले से 200 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें। अब भटूरों को एक-एक कर एयर फ्रायर में डालें और लगभग 3 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 5:
कुछ ही मिनटों में आप देखेंगे कि भटूरे बिना तेल के भी पूरी तरह फूले-फूले और सुनहरे बन गए हैं। अब इन्हें गरमा-गरम छोले, हरी चटनी और प्याज के साथ परोसें और हेल्दी अंदाज में छोले-भटूरे का मजा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह