Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Navaratri Special : फलाहार में इस तरह बनाए स्वादिष्ट 'व्रत वाला पुलाव' #Recipe

आज हम आपके लिए स्वादिष्ट 'व्रत वाला पुलाव' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे फलाहार के तौर पर खाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 8:31:58

Navaratri Special : फलाहार में इस तरह बनाए स्वादिष्ट 'व्रत वाला पुलाव' #Recipe

7 अक्टूबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहे हैं। माता के भक्त इन दिनों में कठोर उपवास करते हैं। उपवास के दौरान नौ दिनों में फलाहार ग्रहण किया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वादिष्ट 'व्रत वाला पुलाव' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे फलाहार के तौर पर खाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

समा के चावल (मोरधन) - 1 कप
उबले आलू - 2
मूंगफली - 1/4 कप
हरी मिर्च कटी - 4
जीरा - 1 टी स्पून
घी - 2 टेबल स्पून
हरा धनिया कटा - 1 टेबल स्पून
सेंधा नमक - स्वादानुसार
पानी - 2 कप vrat pulao recipe,recipe,recipe in hindi,navaratri special recipe बनाने की विधि

व्रत वाले पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल (मोरधन) को लें और उसे पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 15 मिनट गलने के बाद इसका पानी निथार कर अलग रख दीजिए। अब इसके बाद आलू को उबालिए और उन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। इसके बाद हरी मिर्च को भी बारीक काटकर अलग रख दें।

अब एक कड़ाही लें और उसे धीमी आंच पर रख दें। इसके बाद उसमें घी डाल दें और आंच को मध्यम कर दें। जैसे ही घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा डाल दें और जीरे के चटकते ही उसमें मूंगफली दाने डालकर फ्राई करें। जब मूंगफली हल्की ब्राउन हो जाए तो उसमें काटकर रखे गए आलू के टुकड़ों को डाल दें। कटे आलूओं को मसाला मिश्रण के साथ अच्छे से मिक्स करें। इन्हें अच्छे से फ्राई करें। जब आपको लगे की आलू अच्छे से फ्राई हो चुके हैं तो उसमें समा के चावल (मोरधन) डाल दें। अब कम से कम 2 मिनट तक इसे अच्छे से फ्राई होने दें।

अब इस मिश्रण में पानी और नमक डाल दें। अब एक उबाल आने तक इंतजार करें। उबाल आने के बाद गैस की आंच को धीमी कर दें। अब चावल को पकने दें। इसमें लगभग 25 मिनट का वक्त लगेगा। इस दौरान बीच-बीच में देखते रहें कि चावल अच्छे से पक रहे हैं या नहीं। ध्यान रहे कि चावल को ज्यादा नहीं चलाना है वर्ना वह घुल जाएंगे और हलवे जैसा बन जाएंगे। अब गैस बंद करें और पुलाव पर कटे हुए हरे धनिया की पत्ती की गार्निश करें। इस तरह आपका व्रत वाला पुलाव तैयार हो चुका है। आप अगर ड्राई फ्रूट्स को पसंद करते हैं तो पुलाव में उन्हें भी डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology