न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशरूम सैंडविच : स्वाद के साथ सेहत की भी नहीं करनी चाहिए अनदेखी, इस डिश पर जताएं भरोसा #Recipe

बहुत से लोग सेहत के प्रति काफी जागरूक होते हैं। ऐसे में वे खाने-पीने की ऐसी चीजों को प्राथमिकता देते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 4:58:54

मशरूम सैंडविच : स्वाद के साथ सेहत की भी नहीं करनी चाहिए अनदेखी, इस डिश पर जताएं भरोसा #Recipe

बहुत से लोग सेहत के प्रति काफी जागरूक होते हैं। ऐसे में वे खाने-पीने की ऐसी चीजों को प्राथमिकता देते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो। आज हम आपके लिए नाश्ते को ध्यान में रखते हुए एक हेल्दी डिश लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं मशरूम सैंडविच की। यह बेहद आसानी से बनने वाली रेसिपी होती है। मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर फूड है, वहीं कई लोगों को यह खाना काफी पसंद भी होता है। आप भी अगर मशरूम को डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इसका सैंडविच तैयार कर सकते हैं। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। आपने अगर अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो और इंतजार नहीं करें। यह स्वाद के मामले में भी कम नहीं पड़ता।

mushroom sandwich,mushroom sandwich healthy,mushroom sandwich tasty,mushroom sandwich ingredients,mushroom sandwich recipe,mushroom sandwich morning,mushroom sandwich breakfast

सामग्री (Ingredients)

ब्रेड स्लाइस – 7-8
बटन मशरूम – 2 पीस
लहसुन – 1 टी स्पून
प्याज – 1
बीन्स – 4-5
पत्तागोभी – 4-5 टेबल स्पून
शिमला मिर्च – 2 टी स्पून
चीज क्यूब – 1
टमाटर सॉस – 1 टी स्पून
ओरेगेनो – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
मक्खन – जरूरत के मुताबिक
तेल – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

mushroom sandwich,mushroom sandwich healthy,mushroom sandwich tasty,mushroom sandwich ingredients,mushroom sandwich recipe,mushroom sandwich morning,mushroom sandwich breakfast

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज, लहसुन, शिमला मिर्च, बीन्स को काटकर बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें मशरूम, बीन्स, प्याज और लहसुन डालकर भूनें।
- 1-2 मिनट तक सभी सामग्रियों को भूनने के बाद इसमें बारीक कटी पत्तागोभी और शिमला मिर्च को डालें और पकाएं।
- सभी सामग्रियों को 1-2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें काली मिर्च, ओरिगेनो, टमाटर सॉस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 30 सैकंड तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें और तैयार मसाले को एक बाउल में निकाल लें।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उनके ऊपर चारों ओर फैलाकर मक्खन लगा दें। इसके बाद तैयार किया गया मसाला ब्रेड स्लाइस के ऊपर अच्छी तरह से फैला दें।
- अब इसके ऊपर चीज को कद्दूकस कर डालें। ऊपर से शिमला मिर्च और मशरूम के पीस रखकर ब्रेड स्लाइस को बेक होने के लिए ओवन में रख दें।
- 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर 5 मिनट तक बेक करने के बाद सैंडविच को निकाल लें। मशरूम सैंडविच को गरमागरम ही सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'

BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन

दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद

झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा

‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन

मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह