Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह से घर में भी उठा सकते हैं शादियों जैसे मूंग दाल का हलवा का मजा, आजमाएं यह विधि #Recipe

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही मूंग दाल के हलवे की डिमांड भी बढ़ने लगी है। स्वाद के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर यह हलवा मुंह में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 4:27:09

इस तरह से घर में भी उठा सकते हैं शादियों जैसे मूंग दाल का हलवा का मजा, आजमाएं यह विधि #Recipe

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही मूंग दाल के हलवे की डिमांड भी बढ़ने लगी है। स्वाद के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर यह हलवा मुंह में अलग ही मिठास घोल देता है। यह स्वीट डिश बच्चे-बड़ों सबको लुभाती है। आम तौर पर यह शादी समारोह के साथ विभिन्न पार्टियों में मैनू का प्रमुख हिस्सा रहता है। आप अगर इसे घर पर ही बनाना चाहते हैं लेकिन अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी आपके लिए मददगार होगी। मूंग दाल का हलवा जितना अच्छी तरह से पकाया जाता है, इसका स्वाद उतना ही बढ़ जाता है। सर्दियां शुरू हो चुकी है, तो इस शानदार स्वीट डिश से नहीं चूकें।
moong dal halwa,moong dal halwa ingredients,moong dal halwa recipe,moong dal halwa winter,moong dal halwa sweet dish,moong dal halwa delicious सामग्री (Ingredients)

पीली मूंग दाल – 1 कप
दूध – 1 कप
केसर – 1 चुटकी
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
बादाम कतरन – 2 टेबल स्पून
देसी घी – 1/2 कप
चीनी – 1 कप moong dal halwa,moong dal halwa ingredients,moong dal halwa recipe,moong dal halwa winter,moong dal halwa sweet dish,moong dal halwa delicious विधि (Recipe)

- सबसे पहले दाल साफ करें और इसे अच्छी तरह से धोकर पानी में 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद दाल को छलनी में डालकर छान लें और सारा पानी निकाल दें।
- अब मिक्सर जार की मदद से दाल को दरदरा पीसकर एक बर्तन में अलग रख दें।
- अब एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध लें और उसमें केसर डालकर चम्मच से अच्छी तरह सेघोलें और इसे भी अलग रख दें।
- अब एक गहरे तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें मूंग दाल का दरदरा पिसा पेस्ट डालें और सेकें।
- दाल को तब तक सेकना है जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- दाल को अच्छी तरह से सिकने में 25-30 मिनट का वक्त लग सकता है। इस दौरान दाल को लगातार चलाते हुए सेकें।
- जब दाल अच्छी तरह से सिक जाए तो इसमें एक कप दूध और एक कप गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद एक बार फिर मीडियम आंच पर ही दाल को चलाते हुए 7-8 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद दाल में एक कप चीनी डालें और ऊपर से केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- करछी की मदद से सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद मूंग दाल का हलवा 4-5 मिनट तक और पकने दें और फिर गैस बंद कर दें।
- तैयार है मूंग का हलवा। इसके ऊपर बादाम की कतरन की गार्निश कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology