न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेथी राइस : मुंह का स्वाद बदलने की हो रही है इच्छा तो बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी यह डिश #Recipe

मेथी एक हरी पत्तेदार पौष्टिक सब्जी है। अधिकतर लोग मेथी के पत्तों से तैयार गरमागरम पराठे खाते हैं। यदि आप मेथी के पराठे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 4:17:27

मेथी राइस : मुंह का स्वाद बदलने की हो रही है इच्छा तो बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी यह डिश #Recipe

मेथी एक हरी पत्तेदार पौष्टिक सब्जी है। अधिकतर लोग मेथी के पत्तों से तैयार गरमागरम पराठे खाते हैं। यदि आप मेथी के पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो रात में खाने के लिए मेथी वाले चावल या मेथी राइस बना सकते हैं। मेथी राइस का स्वाद बिल्कुल पुलाव जैसा लगता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी है। इसे खाने पर आप हर तरह से संतुष्ट हो जाएंगे। जब कभी आपका मन कुछ अलग खाने का हो या फिर अपने मुंह का स्वाद बदलना चाहें तो इस डिश पर भरोसा किया जा सकता है। यह आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। आप किसी सब्जी या फ्राई चने की दाल के साथ भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

methi rice,methi rice tasty,methi rice healthy,methi rice delicious,methi rice nutrition,methi rice ingredients,methi rice recipe,methi rice dinner

सामग्री (Ingredients)

चावल- 1 कप
मेथी के पत्ते - 250 ग्राम
हरी मटर - आधा कप
तेल या घी - आवश्यकतानुसार
टमाटर - 1 कटा हुआ
प्याज - 1 कटा हुआ
हरी मिर्च - 2 कटी हुई
अदरक - 1 टुकड़ा
लहसुन - 5-10 कली
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा साबुत - आधा छोटा चम्मच
छोटी इलायची - 2-3
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ती - गार्निश के लिए

methi rice,methi rice tasty,methi rice healthy,methi rice delicious,methi rice nutrition,methi rice ingredients,methi rice recipe,methi rice dinner

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो लें। अब आप कुकर में इसे पका लें, ध्यान रहे बहुत गीला सा चावल ना बने।
- तभी मेथी राइस का स्वाद बिल्कुल पुलाव जैसा लगेगा। अब एक पैन में तेल डालकर अच्छी तरह से गरम करें।
- अदरक, लहसुन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती को साफ करके बारीक काट लें। अब पैन में जीरा डालें।
- फिर अदरक, हरी मिर्च, छोटी इलायची और लहसुन डालकर भूनें। अब आप इसमें प्याज, टमाटर डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- मेथी के पत्तों को पानी से दो से तीन बार साफ कर लें। आप इसे बारीक काट भी सकते हैं।
- मेथी और मटर के दाने भी पैन में डाल दें और चलाते हुए पकाएं। इसे 3-4 मिनट तक पकाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डाल दें।
- अब स्वादानुसार नमक डालें और मिक्स कर दें। गैस से पैन को उतार दें। मेथी के मिश्रण को कटोरे में निकाल लें।
- अब पैन को गैस पर रखकर उसमें थोड़ा सा घी या तेल डालें। इसमें पका हुआ चावल और मेथी का तैयार मिक्स्चर भी डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से चलाएं। धनिया पत्ती से गार्निश कर दें। तैयार है मेथी राइस। इसे गरम ही सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज