न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैंगो मलाई बर्फी : इस लाजवाब मिठाई में है ऐसी बात कि पूरी गर्मी लुत्फ उठाने की रहेगी चाहत #Recipe

गर्मियों में रसीले और मीठे आम बाजार की रौनक बढ़ाते हैं। आम ना सिर्फ स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं बल्कि कई तरह के पोषक तत्वों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 May 2025 5:26:22

मैंगो मलाई बर्फी : इस लाजवाब मिठाई में है ऐसी बात कि पूरी गर्मी लुत्फ उठाने की रहेगी चाहत #Recipe

गर्मियों में रसीले और मीठे आम बाजार की रौनक बढ़ाते हैं। आम ना सिर्फ स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं बल्कि कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। आम बच्चे से लेकर बड़े सब इतना पसंद करते हैं कि उन्हें चाहे ये रोजाना भी मिल जाए तो कोई एतराज नहीं होगा। आम वैसे तो सीधा ही खाया जा सकता है, लेकिन हो सकता है कि इससे बोरियत महसूस होने लग जाए। ऐसे में आम की कई डिश भी तैयार की जाती हैं, जो सबका दिल जीतने का माद्दा रखती हैं। एक ऐसी ही स्वीट डिश है मैंगो मलाई बर्फी। यह मुंह में जाते ही घुल जाती है। इसका स्वाद एक बार चखने वाला बार-बार खाने की डिमांड करता है। इस मौसम में आप भी इसका जमकर लुत्फ उठाएं। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।

mango malai barfi,mango malai barfi ingredients,mango malai barfi recipe,mango malai barfi tasty,mango malai barfi sweet dish,mango malai barfi delicious,mango malai barfi summer

सामग्री (Ingredients)

2 कप आम का पल्प
1 कप मावा कद्दूकस किया हुआ
1 कप चीनी
1/2 कप मिल्क पाउडर
1/4 कप घी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
8-10 केसर के धागे (दूध में भिगोए हुए)
10-12 कटे हुए बादाम और पिस्ता (सजावट के लिए)

mango malai barfi,mango malai barfi ingredients,mango malai barfi recipe,mango malai barfi tasty,mango malai barfi sweet dish,mango malai barfi delicious,mango malai barfi summer

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पके हुए आम को छीलकर उनका पल्प निकाल लें। अब इस पल्प को ब्लेंडर में पीसकर उसकी प्यूरी को छलनी से छानकर अलग रख लें।
- अब एक नॉन-स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करके उसमें मावा डालकर मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें, जब तक मावा हल्का सुनहरा रंग का न हो जाए।
- इसके बाद भुने हुए मावे में आम का पल्प और चीनी डालकर मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण पैन से चिपके नहीं। मिश्रण को 5-7 मिनट तक पकाएं।
- जब आपको लगे कि मिश्रण गाढ़ा हो रहा है तो उसमें मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और भिगोए हुए केसर के धागे डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह एक गाढ़ा, चिपचिपा मिश्रण बनकर तैयार ना हो जाए।
- अगर इस समय जरूरत लगे तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं। अब बर्फी को सेट करने के लिए एक ट्रे या प्लेट में घी लगाकर मिश्रण को समान रूप से फैलाएं।
- इसके बाद मिश्रण के ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़कें। इसे 2-3 घंटे के लिए सामान्य तापमान पर या फ्रिज में सेट होने दें।
- जब बर्फी सेट हो जाए तो उसे चौकोर या हीरे के आकार में काटें। इसे ठंडा या कमरे के तापमान पर परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज