न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाई पनीर कोरमा : खास मौकों के लिए बनी है यह स्पेशल डिश, बच्चों के बीच है काफी लोकप्रिय #Recipe

खाने को लेकर आम दिनों में तो जैसे-तैसे चल जाता है। कहने का मतलब है कि कुछ भी खाकर काम चलाया जा सकता है। हालांकि किसी खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 4:23:36

मलाई पनीर कोरमा : खास मौकों के लिए बनी है यह स्पेशल डिश, बच्चों के बीच है काफी लोकप्रिय #Recipe

खाने को लेकर आम दिनों में तो जैसे-तैसे चल जाता है। कहने का मतलब है कि कुछ भी खाकर काम चलाया जा सकता है। हालांकि किसी खास मौके के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। लगता है कि ऐसा क्या तैयार किया जाए जो महफिल में चार चांद लगा दे। आज हम लेकर आए हैं एक ऐसी स्पेशल डिश मलाई पनीर कोरमा जो पूरी तरह से उम्मीदों पर खरी उतरेगी। इसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। इसमें ज्यादा तीखे मसाले नहीं पड़ते। वाइट ग्रेवी में तैयार होने वाली इस सब्जी को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे लंच या डिनर में आजमाया जा सकता है। यह काफी स्वादिष्ट होती है और बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है।

malai paneer,malai paneer tasty,malai paneer delicious,malai paneer special dish,malai paneer special occasion,malai paneer ingredients,malai paneer recipe,malai paneer children

सामग्री (Ingredients)

पनीर कटा – 2 बाउल
प्याज – 3
काजू – 1/2 कप
काली मिर्च साबुत – 1 टी स्पून
बड़ी इलायची – 2
हरी मिर्च – 3-4
दही – 1 बाउल
दूध – 1 ग्लास
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
ऑरगैनो – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
लहसुन कलियां – 10-15
हरी इलायची – 2-3
देसी घी – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

malai paneer,malai paneer tasty,malai paneer delicious,malai paneer special dish,malai paneer special occasion,malai paneer ingredients,malai paneer recipe,malai paneer children

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज, लहसुन और अदरक के टुकड़े काट लें। अब एक बड़े बर्तन में 1 ग्लास पानी डालें और गैस पर गरम करने के लिए रख दें।
- पानी में कटा प्याज, अदरक और लहसुन डालकर धीमी आंच पर उबालें। बर्तन में हरी मिर्च, बड़ी और छोटी इलायची भी डालें।
- इसमें काली मिर्च भी डालकर 20-25 मिनट तक उबलने दें, जब तक कि प्याज अच्छे से नरम न हो जाए।
- जब सभी चीजें अच्छे से उबल जाएं तो गैस बंद कर दें और पानी निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद सारी सामग्री को मिक्सर जार में डालें।
- इसमें फ्रेश दही भी मिलाएं और पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब तैयार पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें।
- अब एक कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें काजू और प्याज का पेस्ट डाल दें।
- आप चाहें तो प्याज का पेस्ट तैयार करते हुए ही काजू भी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। कुछ देर पकाने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और नमक डालकर ढककर पकाएं।
- लगभग 10 मिनट तक ग्रेवी को हल्की आंच पर पकाएं और 1-2 बार उसे चला लें। जब ग्रेवी ठीक से तैयार हो जाए तो उसमें दूध और थोड़ा सा पानी डालकर दोबारा उबालें।
- दूध डालने से ग्रेवी क्रीमी और रिच हो जाएगी और इसका रंग सफेद हो जाएगा। जब ग्रेवी में उबाल आ जाए पनीर क्यूब्स डाल दें और ग्रेवी के साथ मेरिनेट करते हुए 5 मिनट तक पकाएं।
- इससे पनीर के अंदर ग्रेवी का फ्लेवर पूरी तरह से उतर जाएगा। इसके बाद गैस बंद कर दें। तैयार है मलाई पनीर कोरमा की सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज