न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मखाना स्मूदी : इस टेस्टी और हेल्दी डिश को नाश्ते के लिए चुनें, पेट भरने के साथ दिनभर रहेंगे ऊर्जावान #Recipe

ज्यादातर लोगों के सामने सुबह यह सवाल होता है कि आज नाश्ते में क्या बनाऊं जो हेल्दी भी हो और झटपट बनकर तैयार हो जाए। ऐसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 May 2025 5:37:40

मखाना स्मूदी : इस टेस्टी और हेल्दी डिश को नाश्ते के लिए चुनें, पेट भरने के साथ दिनभर रहेंगे ऊर्जावान #Recipe

ज्यादातर लोगों के सामने सुबह यह सवाल होता है कि आज नाश्ते में क्या बनाऊं जो हेल्दी भी हो और झटपट बनकर तैयार हो जाए। ऐसे में कई दफा कोई नाम नहीं सूझता। हम इस मामले में आपकी मदद कर रहे हैं। आप मखाना स्मूदी पर भरोसा जता सकते हैं। यह बनाना बेहद आसान है। आप अपनी पसंद की चीजें डालकर बस 5 मिनट में स्मूदी बना सकते हैं। तो फिर तैयार हो जाइए मखाना, किशमिश और बादाम मिल्क से बनने वाली एक सुपर टेस्टी और हेल्दी स्मूदी बनाने के लिए। इसे पीने से पेट तो भरेगा ही साथ ही दिनभर एनर्जी भी मिलती रहेगी। इस स्मूदी में फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। फल से लेकर मेवे और बीज तक, सारी जरूरी चीजें आपको इसे पीने से मिल जाएंगी।

makhana smoothie,makhana smoothie breakfast,makhana smoothie tasty,makhana smoothie healthy,makhana smoothie energy,makhana smoothie morning,makhana smoothie nutrition

सामग्री (Ingredients)

मखाने
बादाम
ओट्स
किशमिश
पानी
केला
पीनट बटर
चिया सीड्स
शहद
अलसी के बीज का पाउडर

makhana smoothie,makhana smoothie breakfast,makhana smoothie tasty,makhana smoothie healthy,makhana smoothie energy,makhana smoothie morning,makhana smoothie nutrition

विधि (Recipe)

- सबसे पहले 1/4 कप भीगे हुए बादाम लें। अगर आप बादाम भिगोना भूल गए हैं तो 30 मिनट के लिए बादाम को गरम पानी में डालकर छोड़ दें।
- इससे बादाम का छिलका आसानी से निकल जाएगा। अब सारे बादाम को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. हमें बादाम मिल्क जैसा तैयार करना है।
- इसके लिए बादाम का अच्छे से पिसना जरूरी है। बादाम पीसने के बाद उसमें 1 कप पानी मिलाकर बादाम मिल्क तैयार कर लें।
- आधा कप मखाना, 1/4 बड़ा चम्मच प्लेन ओट्स, 1/4 कप काली किशमिश या आपकी मनपसंद किशमिश लें।
- अब इसमें 1 कप बादाम मिल्क मिला दें और जो हमने बादाम पीसकर तैयार किया है। सारी चीजों को करीब 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- किसी ब्लेंडर या मिक्सी में सारी चीजें डालें और इसमें 1 पका हुआ केला काटकर मिला दें।
- 1 चम्मच पीनट बटर और 1 चम्मच चिया सीड्स डाल दें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच अलसी के बीज का पाउडर भी मिला दें।
- अब बचा हुआ सारा बादाम मिल्क डाल दें और मिक्सर में सारी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें।
- तैयार स्मूदी को किसी कांच के ग्लास में डालें और ऊपर से थोड़े चिया सीड्स, मखाने और किशमिश डालकर सजाएं। तैयार है मखाना स्मूदी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज