न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोकोनट पनीर : दिल खुश करना हो तो घर पर ही बना लीजिए होटल जैसी यह शानदार डिश #Recipe

पनीर की सब्जी का नाम सुनते ही कई लोगों का दिल खुश हो जाता है। इसकी ढेरों वैराइटी हैं जो काफी लोकप्रिय हैं। होटल या रेस्तरां में जाएं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Sep 2024 4:19:45

कोकोनट पनीर : दिल खुश करना हो तो घर पर ही बना लीजिए होटल जैसी यह शानदार डिश #Recipe

पनीर की सब्जी का नाम सुनते ही कई लोगों का दिल खुश हो जाता है। इसकी ढेरों वैराइटी हैं जो काफी लोकप्रिय हैं। होटल या रेस्तरां में जाएं और पनीर की सब्जी ना लें ऐसा हो ही नहीं सकता। आज हम आपको कोकोनट पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह स्वाद से भरपूर सब्जी है। लंच या डिनर दिन में किसी भी समय इसका मजा लिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए पनीर के साथ ही नारियल का प्रयोग किया जाता है। क्रीम और अन्य मसाले भी स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं। घर पर ही जब यह स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाएगी तो आपको इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

coconut paneer,coconut paneer spicy dish,coconut paneer ingredients,coconut paneer recipe,coconut paneer home,coconut paneer hotel,coconut paneer delicious,coconut paneer tasty

सामग्री (Ingredients)

पनीर – 250 ग्राम
ताजा क्रीम – 1/2 कप
नारियल कद्दूकस – 5 टेबल स्पून
टमाटर – 2-3
प्याज – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
पनीर मसाला – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 3-4
तेजपत्ता – 2
लौंग – 2-3
इलायची – 2-3
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

coconut paneer,coconut paneer spicy dish,coconut paneer ingredients,coconut paneer recipe,coconut paneer home,coconut paneer hotel,coconut paneer delicious,coconut paneer tasty

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पनीर को लेकर उसके चौकोर टुकड़े कर लें। इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें पनीर डालकर थोड़ा सा तलें और फिर निकाल लें।
- ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा नहीं तलना है वरना पनीर कड़क हो जाएगा जो सब्जी का स्वाद कम कर सकता है।
- अब कड़ाही के बचे तेल में जीरा, तेजपत्ता डालकर भूनें। कुछ सैकंड भूनने के बाद इसमें लौंग और इलायची डाल दें।
- फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मसालों को 1 मिनट तक और भूनें। इसके बाद मसाले में बारीक कटा प्याज डालें और तब तक फ्राई करें जब तक कि प्याज नरम न हो जाए।
- इसके बाद टमाटर डालकर पकाएं। जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें हल्दी, पनीर मसाला और गरम मसाला मिक्स कर कुछ देर और भूनें।
- जब ग्रेवी में से खुशबू आना शुरू हो जाए तो इसमें कद्दूकस नारियल और लाल मिर्च पाउडर डाल दें और फिर 2-3 मिनट तक और भूनने के बाद क्रीम डालें।
- सभी को मिक्स कर लें। इसके बाद आखिर में फ्राइड पनीर डालें और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर सब्जी को पकने दें।
- जब सब्जी में उबाल आ जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। तैयार है कोकोनट पनीर की सब्जी।
- इसे ऊपर से कद्दूकस नारियल से गार्निश कर रोटी, पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका