न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर बनाएं स्वादिष्ट हिमाचली सिड्डू, गेहूं के आटे से बनी यह डिश सर्दियों में है कमाल की

घर पर आसान तरीके से बनाएं स्वादिष्ट हिमाचली सिड्डू। गेहूं के आटे और उड़द दाल से तैयार इस स्टीम्ड डिश का मज़ा सर्दियों में दोगुना। स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी के साथ सर्विंग टिप्स भी जानें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 23 Jan 2026 5:19:33

घर पर बनाएं स्वादिष्ट हिमाचली सिड्डू, गेहूं के आटे से बनी यह डिश सर्दियों में है कमाल की

अगर आप नए-नए व्यंजन ट्राई करना पसंद करते हैं, तो गेहूं के आटे और उड़द की दाल से बनी हिमाचली सिड्डू आपके लिए परफेक्ट है। यह खासतौर पर सर्दियों में खाने का मज़ा अलग ही होता है। सिड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए: 2 कप गेहूं का आटा, 1 छोटा चम्मच इंस्टैंट यीस्ट (यदि न हो तो बेकिंग पाउडर और दही भी इस्तेमाल कर सकते हैं), हल्का गर्म पानी, नमक, ½ कप धुली और भीगी हुई उड़द दाल, 2 हरी मिर्च, अदरक का छोटा टुकड़ा, हरा धनिया, हींग, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर।

स्टेप 1: एक बड़े बर्तन या परात में गेहूं का आटा, नमक और यीस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 2: अब इसमें धीरे-धीरे हल्का गर्म पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को 1-2 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि यह फूल सके।

स्टेप 3: इस बीच स्टफिंग तैयार करें। भीगी हुई दाल, अदरक और हरी मिर्च को दरदरा पीस लें।

स्टेप 4: अब एक कटोरे में पिसा हुआ मिश्रण लें। इसमें हींग, बारीक कटा हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 5: मिश्रण ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए। इसके बाद फूले हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तैयार करें।

स्टेप 6: हर लोई को हाथ से फैलाकर उसके अंदर दाल का मिश्रण भरें और किनारों को बंद कर दें।

स्टेप 7: आप लोइयों को अपनी पसंद के आकार में ढाल सकते हैं। इडली स्टैंड में पानी गर्म करें और स्टैंड के निचले हिस्से पर तेल लगाकर सिड्डू रखें।

स्टेप 8: मीडियम फ्लेम पर 15-20 मिनट तक सिड्डू को स्टीम करें। पके और फूले हुए सिड्डू को निकालें और सर्व करें।

सर्व करने से पहले सिड्डू को बीच से काटें, ऊपर घी डालें और धनिए-पुदीने की चटनी के साथ परोसें। आप इसे दाल के साथ भी गर्मागर्म खा सकते हैं। इस तरह घर पर ही हिमाचली आटे के सिड्डू का असली स्वाद अनुभव करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज