न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लौकी पराठा : किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं इसे, बड़ों के साथ बच्चे भी खाएंगे चाव से #Recipe

लौकी के गुणों के बारे में तो हम सभी जानते हैं। ये बेहद हल्की होने के साथ ही कई बीमारियों में बेहद लाभकारी होती है। लौकी वजन घटाने में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 5:30:46

लौकी पराठा : किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं इसे, बड़ों के साथ बच्चे भी खाएंगे चाव से #Recipe

लौकी के गुणों के बारे में तो हम सभी जानते हैं। ये बेहद हल्की होने के साथ ही कई बीमारियों में बेहद लाभकारी होती है। लौकी वजन घटाने में भी मदद करती है। लौकी का पराठा भी गुणों से भरपूर होता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसकी खासियत है कि इसे आप चाहें तो नाश्ते, लंच या फिर डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं। आम तौर पर बच्चे लौकी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं लेकिन अगर उन्हें इसका पराठा मिल जाए तो उन्हें कोई शिकायत नहीं रहती। वे इसे बड़े चाव से खाते हैं। आप अगर इसे पसंद करते हैं और घर पर बनाना चाहते हैं तो हम आपको बनाने की आसान विधि बता रहे हैं। टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं।

lauki paratha,lauki paratha tasty,lauki paratha delicious,lauki paratha ingredients,lauki paratha recipe,lauki paratha children,lauki paratha nutrition

सामग्री (Ingredients)

लौकी – 1
आटा – 2 कटोरी
प्याज – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

lauki paratha,lauki paratha tasty,lauki paratha delicious,lauki paratha ingredients,lauki paratha recipe,lauki paratha children,lauki paratha nutrition

विधि (Recipe)

- सबसे पहले लौकी लें और उसके छिलके उतार लें। इसके बाद किसनी की मदद से लौकी को कद्दूकस कर एक बर्तन में रख दें।
- अब प्याज के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस लौकी और बारीक प्याज के टुकड़े डालकर दोनों को अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर और कटी हरी धनिया पत्ती डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में आटा डालें और सारी सामग्री के साथ आटे को अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद कुछ देर के लिए मिश्रण को अलग रख दें।
- अब पराठे का मिश्रण लें और उसे एक बार और गूंथ लें। इसके बाद आटे की लोइयां तैयार कर लें। अब एक लोई लें और उसे गोलाकार या तिकोना बेल लें।
- इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने रख दें। तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उसमें बेला हुआ पराठा डाल दें और सेकें। 20 सैकंड बाद पराठा पलट दें और दूसरी ओर चम्मच की मदद से तेल लगा दें।
- पराठे को दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेक लें। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह एक-एक कर सारी लोइयों से लौकी के पराठे तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह