न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बार-बार लौकी की प्लेन सब्जी से हो गए हैं बोर, तो अब है इसके टेस्टी कोफ्तों की बारी #Recipe

लौकी या घीया उन सब्जियों में शुमार है, जो 12 महीने आती है। एक ही एक तरीके से बार-बार बनाए जाने पर कोई भी इससे बोर हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 4:30:15

बार-बार लौकी की प्लेन सब्जी से हो गए हैं बोर, तो अब है इसके टेस्टी कोफ्तों की बारी #Recipe

लौकी या घीया उन सब्जियों में शुमार है, जो 12 महीने आती है। एक ही एक तरीके से बार-बार बनाए जाने पर कोई भी इससे बोर हो जाता है। ऐसे में क्यों न इसके साथ कुछ नया प्रयोग किया जाए, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाए और आप इससे मुंह फेरने के बजाय इसकी ओर खिंचे चले आओ। तो फिर आज हम आपको बताने वाले हैं लौकी की एक ऐसी ही स्वादिष्ट डिश जो आपका दिल जीत लेगी। ये है लौकी के कोफ्ते। ज्यादातर लोग लौकी या लौकी चने की दाल वाली सब्जी खाते हैं, लेकिन ये रेसिपी उससे बिल्कुल अलग है। यह काफी स्पाइसी होती है, जो आपके मुंह को पूरी तरह से खोल देगी।

lauki ke kofte,lauki ke kofte ingredients,lauki ke kofte recipe,lauki ke kofte spicy dish,lauki ke kofte home,gheeya,lauki vegetable,bottle gourd

कोफ्ते के लिए सामग्री (Ingredients)

लौकी - 250 ग्राम
बेसन - 1 कप
जीरा - आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
नमक - आधा छोटा चम्मच
तेल - कोफ्ते फ्राई करने के लिए

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

प्याज - 1 बड़ा बारीक कटा हुआ
टमाटर - 2
हरी मिर्च - 2 कटी हुई
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
हरी इलायची - 2 कुटी हुई
तेजपत्ता - 1
लौंग - 2 कुटी हुई
दालचीनी - आधा इंच टुकड़ा
लाल मिर्च या कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर – आधा चम्मच
जीरा पाउडर - आधा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
जीरा - एक चौथाई चम्मच
दही - एक चौथाई कप
नमक - स्वादानुसार
काजू का पेस्ट - दो चम्मच
हरा धनिया गार्निश के लिए

lauki ke kofte,lauki ke kofte ingredients,lauki ke kofte recipe,lauki ke kofte spicy dish,lauki ke kofte home,gheeya,lauki vegetable,bottle gourd

विधि (Recipe)

- सबसे पहले लौकी को छीलकर इसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई लौकी से सारा पानी निचोड़कर इसे अलग कर लें।
- इस पानी को अलग करके रख लें। इसका इस्तेमाल ग्रेवी के लिए करें।
- कद्दूकस की हुई लौकी को एक मिक्सिंग बाउल में लेकर इसमें बेसन, जीरा, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलाएं।
- जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा पानी मिला लें जिससे लौकी और बेसन अच्छे से बंध जाएं।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। लौकी और बेसन की छोटी-छोटी बॉल बनाकर जब तेल गरम हो जाए तब इसमें डालकर फ्राई करें।
- इसे मीडियम आंच पर हल्का भूरा होने तक फ्राई करें। इसके बाद इसे प्लेट में निकालकर अलग रख लें।
- कोफ्ते की ग्रेवी तैयार करने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें और इसमें थोड़ा सा जीरा, हींग, हरी मिर्च, दालचीनी का टुकड़ा, कुटी हुई लौंग, इलायची और तेजपत्ता डालकर भून लें।
- खड़े मसाले जब भुन जाएं तब इसमें बारीक कटे हुए प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें टमाटर का पेस्ट और नमक डालें और इसे 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
- जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगे तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और जीरा पाउडर मिलाकर भूनें।
- कुछ देर भुनने के बाद इसमें दही मिलाएं और इसे 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें।
- जब दही मसालों में अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें लौकी का पानी डाल दें। इसमें काजू का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
- इसे 5 से 10 मिनट तक ढककर पकाएं। ग्रेवी जब पक जाए तो इसमें कोफ्ते डाल दें और इसे भी 2 मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें गरम मसाला मिलाएं और एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।
- कोफ्ते तैयार हैं। इसे हरा धनिया डालकर सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम