न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वीट कॉर्न करी : लाजवाब टेस्ट के साथ जीत लेती है सबका दिल, इस बार रूटीन से हटकर आजमाएं यह डिश #Recipe

करी चाहे जिस से बनाई जाए उसका स्वाद अनूठा होता है। आज हम बात कर रहे हैं स्वीट कॉर्न करी की। इसका टेस्ट भी लाजवाब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 4:37:24

स्वीट कॉर्न करी : लाजवाब टेस्ट के साथ जीत लेती है सबका दिल, इस बार रूटीन से हटकर आजमाएं यह डिश #Recipe

करी चाहे जिस से बनाई जाए उसका स्वाद अनूठा होता है। आज हम बात कर रहे हैं स्वीट कॉर्न करी की। इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है और यह किसी से किसी तरह से कम नहीं पड़ती। लंच हो या डिनर कभी भी इस डिश का मजा लिया जा सकता है। अगर आप रूटीन खाने से बोर हो गए हैं और नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो उसके लिए भी कॉर्न करी एक बेहतरीन चोइस होती है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे तैयार करने के लिए स्वीट कॉर्न के साथ ही टमाटर और काजू की बनी प्यूरी का इस्तेमाल किया जाता है। यह बच्चों और बड़ों सभी को भाती है। इसे रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें।

sweet corn curry,sweet corn curry tasty,sweet corn curry delicious,sweet corn curry ingredients,sweet corn curry recipe,sweet corn curry children,sweet corn curry lunch,sweet corn curry option

सामग्री (Ingredients)

स्वीट कॉर्न (उबला) – 1 कप
काजू पेस्ट – 1/2 कप
टमाटर बारीक कटे – 3
प्याज बारीक कटा – 1
क्रीम – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेजपत्ता – 1
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

sweet corn curry,sweet corn curry tasty,sweet corn curry delicious,sweet corn curry ingredients,sweet corn curry recipe,sweet corn curry children,sweet corn curry lunch,sweet corn curry option

विधि (Recipe)

- सबसे पहले स्वीट कॉर्न लेकर उन्हें उबाल लें। इसके बाद प्याज और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा डालकर कुछ देर तक भूनें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक कि प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक पकने दें।
- अब इस मसाले में बारीक कटे टमाटर डालें और इन्हें तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं। चाहें तो टमाटर की जगह टमाटर प्यूरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब इस मिश्रण में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें।
- कुछ देर पकाने के बाद इसमें काजू का पेस्ट डालकर चलाएं। काजू पेस्ट बनाने के लिए काजू को मिक्सर में डालकर दूध मिलाकर ब्लेंड कर तैयार करें।
- जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए और उबलने की शुरुआत होने लगे तो इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न डालकर मिक्स करें।
- फिर क्रीम, गरम मसाला, मसली हुई कसूरी मेथी और हरी धनिया पत्ती डालकर सभी को करछी से मिलाते हुए 5 मिनट तक पकने दें। तैयार है स्वीट कॉर्न करी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज